Get App

NEET Cancelled: नीट की परीक्षा को कैंसिल करके NTA ने ये 5 बातें बताईं, रीएग्जाम देने वाले 22 लाख बच्चे जान लें

NEET-UG Cancelled: सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच के आदेश दिए हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस साल नीट की परीक्षा में बैठा था, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि NTA ने जो अहम 5 बातें बताई हैं, वो आपके मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब दे देंगी

Shubham Sharmaअपडेटेड May 12, 2026 पर 1:32 PM
NEET Cancelled: नीट की परीक्षा को कैंसिल करके NTA ने ये 5 बातें बताईं, रीएग्जाम देने वाले 22 लाख बच्चे जान लें
NEET Cancelled: नीट की परीक्षा को कैंसिल करके NTA ने ये 5 बातें बताईं, रीएग्जाम देने वाले 22 लाख बच्चे जान लें (PHOTO- AI)

पेपर लीक के आरोपों के बीच NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआत में किसी भी लीक से इनकार किया था, लेकिन राजस्थान SOG के इनपुट मिलने के बाद एजेंसी ने स्वीकार किया है कि वे "अनियमितताओं" की जांच कर रहे हैं। पेपर लीक की खबरों के बाद पूरे देश में छात्र और अभिभावक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच के आदेश दिए हैं।

अगर आप या आपके परिवार में कोई इस साल नीट की परीक्षा में बैठा था, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि NTA ने जो अहम 5 बातें बताई हैं, वो आपके मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब दे देंगी।

1. 3 मई को हुई परीक्षा अब 'कैंसिल'

NTA ने साफ कर दिया है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और धांधली के सबूतों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है ताकि सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहे। अब यह परीक्षा दोबारा (Re-exam) आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों का ऐलान जल्द होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें