Get App

NEET UG Result Out: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित करते हुए लाखों छात्रों को राहत दी है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2025 पर 2:20 PM
NEET UG Result Out: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
NEET UG Result 2025 Out: रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रोसेस की तैयारी करनी होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए NEET UG 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शनिवार, 14 जून को दोपहर 1 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस साल NEET UG परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई थी, ताकि वे अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही वेबसाइट पर उम्मीदवारों का तांता लगा हुआ है।

छात्र अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से neet.nta.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस खबर को साझा किया, जिससे सभी अभ्यर्थियों को तुरंत अपडेट मिल सका। अब सभी की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी है।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये करें

जिन उम्मीदवारों ने 4 मई को आयोजित इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे अब अपने रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें