Get App

NTA NEET 2026 booklet redesign: 21 जून की परीक्षा में बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों को मिलेगी खास सुविधा, ध्यान से समझें परीक्षा के दिन की टाइमलाइन

NTA NEET 2026 booklet redesign: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए आंसर बुक में कई बदलाव किए हैं। एनटीए ने नीट परीक्षा में बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों के लिए विशेष प्रावधान किया है। परीक्षा के दिन टाइमलाइन भी छात्रों के लिए समझना जरूरी है। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 1:59 PM
NTA NEET 2026 booklet redesign: 21 जून की परीक्षा में बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों को मिलेगी खास सुविधा, ध्यान से समझें परीक्षा के दिन की टाइमलाइन
एनटीए ने परीक्षा के दिन की पूरी टाइमलाइन जारी की है।

NTA NEET 2026 booklet redesign: नीट यूजी री-एग्जाम 2026 21 जून को पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। 03 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा 2026 पेपर लीक की खबरों के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद से पूरे देश में कई दिनों तक जांच और गिरफ्तारियों का दौर चला। इस बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक स्तरीय (UG) 2026 पुन:परीक्षा (Re-Exam) 21 जून 2026 को कराने की घोषणा की है।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने कई तैयारियां की हैं। परीक्षा का समय तीन घंटे यानी 180 मिनट से बढ़ा कर 195 मिनट कर दिया गया है। इससे छात्रों को प्रशासनिक नियमों को पूरा करने के लिए 15 मिनट का समय एस्ट्रा मिलेगा। उन्हें परीक्षा के बीच में किसी भी तरह से बार-बार डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, छात्रों को रफ काम करने के लिए आंसर शीट में अतिरिक्त जगह भी मिलेगी।

बाएं हाथ से लिखने वालों के लिए बदला बुकलेट का डिजाइन

इसके अलावा, बाएं हाथ से परीक्षा देने वाले छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए भी एनटीए ने कुछ प्रबंध किए है। नीट परीक्षा की पुरानी टेस्ट बुकलेट का लेआउट दाहिने हाथ वालों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था, जिससे बाएं हाथ वालों को रफ काम के लिए बार-बार पन्ने पलटकर बिल्कुल पीछे जाना पड़ता था। इस बार एनटीए ने नए डिजाइन की बुकलेट पेश की है। इसके तहत रफ वर्क के 2 पेज बुकलेट की शुरुआत में यानी इंस्ट्रक्शन पेज के ठीक बाद जोड़े गए हैं। बाएं हाथ से लिखने वाले स्टूडेंट्स को बार-बार पेपर के आखिरी पन्ने तक हाथ नहीं ले जाना पड़ेगा।

परीक्षा के दिन का टाइम-टेबल ध्यान से समझ लें छात्र

एनटीए ने परीक्षा के दिन की पूरी टाइमलाइन जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य है :

सुबह 11:00 बजे : परीक्षा केंद्रों पर एंट्री और सुरक्षा जांच (Frisking) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एनटीए ने सलाह दी है कि भीड़ से बचने के लिए अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें