Prachi Nigam: प्राची निगम UP बोर्ड की 10वीं कक्षा की टॉपर हैं, जिन्हें अपने चेहरे के बालों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने 12वीं कक्षा में भी बेहतरीन स्कोर हासिल किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले की इस छात्रा ने अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 91.20% अंक प्राप्त किए हैं।
