PSEB Class 12th Result 2026 Topper List: पंजाब बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा दिन है। पंजाब बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बोर्ड के मुख्य कार्यालय (मोहाली) स्थित मीटिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ बोर्ड ने मेरिट सूची, पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों का डिटेल्स भी साझा की है। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में पास प्रतिशत 91.46% रहा। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं। मेरिट में पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरे पर मुमताज बेगम और तीसरे पर दिव्यांशी है। तीनों के 100 फीसदी अंक है। पंजाब बोर्ड अंक में टाई होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को मेरिट में ऊपर रखता है।
