RBSE 10th Toppers Prize List: राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आज 01 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में नतीजे घोषित किए गए। इसके साथ ही राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने इस साल परीक्षा परिणामों में कई बदलाव किए हैं। इस साल तीन टॉपर के बजाए बोर्ड ने टॉप 100 की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। हालांकि इस साल बोर्ड ने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि की रकम घटा दी है। वहीं, राजस्थान बोर्ड में 10वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को कई सौगातों प्रदान की जाएंगी।
