Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh Nath Tripathi MAY 22, 2025 / 6:00 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Highlights: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट OUT, डायरेक्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान में कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे आठ लाख से अधिक छात्रों के लिए गुड न्यूज है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने गुरुवार (22 मई) को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। RBSE की तरफ से नतीजे गुरुवार शाम 5 बजे जारी किए गए। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद अब छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना मार्क देखकर मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं

Rajasthan Board 12th RBSE Results 2025 Highlights: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। 12वीं का रिजल्ट आज यानी गुरुवार (22 मई) को शाम 5 बजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किए गए। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम (RBSE 12th Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025 A

Rajasthan 12th Board Results Live: राजस्थान 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी होगा
Rajasthan 12th Board Results Live: राजस्थान 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी होगा
MAY 22, 2025 / 5:56 PM IST

लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

    MAY 22, 2025 / 5:54 PM IST

    RBSE 12th Result 2025 Live: साइंस स्ट्रीम में 2.6 लाख से ज्यादा छात्र पास

    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। साइंस स्ट्रीम में राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2.6 लाख से ज़्यादा छात्र पास हुए हैं।

    रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या: 2,73,915

    उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 2,72,138

    पास हुए उम्मीदवारों की संख्या: 2,67.864

      MAY 22, 2025 / 5:47 PM IST

      RBSE 12th Result 2025 Live: डिविजन वाइज रिजल्ट के डिटेल्स

      राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 1,63,917 लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। वहीं, 95,499 सेकंड और 7,934 थर्ड डिविजन पास हुए हैं। लड़कियों की बात करें तो 2,22,892 छात्राओं की फर्स्ट डिविजन आई है। वहीं, 69,270 सेकंड और 5,035 थर्ड डिविजन से पास हुई हैं।

        MAY 22, 2025 / 5:42 PM IST

        RBSE 12th Result 2025 Live: कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट के डिटेल्स

        रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या: 28,248

        उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 28,010

        पास हुए उम्मीदवारों की संख्या: 27,750

        पासिंग प्रतिशत: 99.07%।

          MAY 22, 2025 / 5:33 PM IST

          RBSE 12th Result 2025 Live: 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

          आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

          लड़के पास हुए: 267737 (97.09 फीसदी)

          लड़कियां पास हुईं: 297609 (98.42%)।

            MAY 22, 2025 / 5:18 PM IST

            RBSE 12th Result 2025 Live: किस स्ट्रीम में कितने फीसदी छात्र हुए पास?

            साइंस में पासिंग प्रतिशत: 94.43%

            कॉमर्स में पासिंग प्रतिशत: 99.07%

            आर्ट्स में पासिंग प्रतिशत: 97.70%

              MAY 22, 2025 / 5:13 PM IST

              RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

              राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने गुरुवार (22 मई) को कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। RBSE की तरफ से नतीजे गुरुवार शाम 5 बजे जारी किए गए। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना मार्क देख सकते हैं।

                MAY 22, 2025 / 5:00 PM IST

                RBSE 12th Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने से पहले वेबसाइट क्रैश!

                राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) थोड़ी देर में कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। अगर आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in क्रैश हो जाए तो डिजिलॉकर और SMS यानी मैसेज पर भी 12वीं रिजल्ट मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

                  MAY 22, 2025 / 4:52 PM IST

                  RBSE 12th Result 2025 Live: 8 लाख छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

                  राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड प्रशासक और अध्यक्ष महेश चंद शर्मा आरबीएसई 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। इस साल, साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 8,93,616 छात्र आरबीएसई यानी राजस्थान 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे। उनमें से 2,73,984 ने साइंस स्ट्रीम से, 28,250 ने कॉमर्स से और 5,87,475 ने आर्ट्स स्ट्रीम से बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

                    MAY 22, 2025 / 4:42 PM IST

                    RBSE 12th Result 2025 Live: फिर लड़कियां मारेंगी बाजी?

                    पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे ज्यादा 98.95% पासिंग प्रतिशत हासिल किया था। उसके बाद साइंस में 97.73 प्रतिशत और आर्ट्स में 96.88 फीसदी पासिंग प्रतिशत रहा। लड़कियों ने साइंस में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों ने लड़कों के 97.08 प्रतिशत की तुलना में 98.90% पासिंग प्रतिशत हासिल किया था। शाहपुरा जिले ने 99.35% पासिंग प्रतिशत के साथ सर्वोच्च प्रदर्शन किया था। कुल 2,58,071 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से केवल 2,52,205 ने राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी।

                      MAY 22, 2025 / 4:27 PM IST

                      RBSE 12th Result 2025 Live: इंतजार खत्म, थोड़ी देर में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

                      राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) शाम पांच बजे कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे। साथ ही अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं।

                        MAY 22, 2025 / 4:16 PM IST

                        RBSE 12th Result 2025 Live: रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

                        राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं के नतीजे शाम 5 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। इसके बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। इसके अलावा आप मनीकंट्रोल हिंदी के वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

                          MAY 22, 2025 / 4:09 PM IST

                          RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान रिजल्ट को लेकर बड़ी बातें

                          राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। इसके परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किए जाने हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना मार्क देख सकेंगे।

                            MAY 22, 2025 / 3:31 PM IST

                            RBSE 12th Result 2025 Live: कक्षा 12 के नतीजे कहां घोषित किए जाएंगे?

                            राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 10 तारीख को नोटिफाई किया कि RBSE कक्षा 12वीं साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे 22 मई को शाम 5 बजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कक्षा 12 RBSE 2025 के नतीजे नागौर कलेक्टर कार्यालय से घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ चर्चा भी की जाएगी।

                              MAY 22, 2025 / 3:14 PM IST

                              Rajasthan 12th Board Results Live: पिछले साल कितने छात्र हुए थे पास?

                              कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने सबसे ज्यादा 98.95% पासिंग प्रतिशत हासिल किया था। उसके बाद साइंस में 97.73 प्रतिशत और आर्ट्स में 96.88 फीसदी पासिंग प्रतिशत रहा। लड़कियों ने साइंस में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों ने लड़कों के 97.08 प्रतिशत की तुलना में 98.90% पासिंग प्रतिशत हासिल किया था। शाहपुरा जिले ने 99.35% पासिंग प्रतिशत के साथ सर्वोच्च प्रदर्शन किया था। कुल 2,58,071 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से केवल 2,52,205 ने राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी।

                                MAY 22, 2025 / 2:59 PM IST

                                Rajasthan 12th Board Results Live: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का एक साथ जारी होगा रिजल्ट

                                कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 8 लाख से अधिक छात्रों के लिए गुड न्यूज है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज (22 मई) कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। RBSE की तरफ से नतीजे गुरुवार शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ OUT किया जाएगा। एक बार रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना मार्क देख सकेंगे। साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

                                  MAY 22, 2025 / 2:35 PM IST

                                  Rajasthan 12th Board Results Live: अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

                                  - सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

                                  - अब "News Update" सेक्शन में जाएं।

                                  - इसके बाद "Examination Results-2025" पर क्लिक करें।

                                  - फिर 'Senior Secondary (Science) - 2025 Result', 'Senior Secondary (Commerce) - 2025 Result', या 'Senior Secondary (Arts) - 2025 Result' चुनें।

                                  - अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।

                                  - इसके बाद आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

                                  - भविष्य के संदर्भ के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

                                    MAY 22, 2025 / 2:09 PM IST

                                    RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

                                    पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 20 मई को जारी किया था। साल 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 प्रतिशत और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95% रहा था। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

                                      MAY 22, 2025 / 1:55 PM IST

                                      RBSE 12th Result 2025 Live: कितने लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार?

                                      राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड प्रशासक और अध्यक्ष महेश चंद शर्मा की उपस्थिति में आरबीएसई 12वीं के परिणाम की घोषणा करेंगे। इस साल, साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 8,93,616 छात्र आरबीएसई यानी राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से 2,73,984 ने साइंस स्ट्रीम से, 28,250 ने कॉमर्स से और 5,87,475 ने आर्ट्स स्ट्रीम से बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

                                        MAY 22, 2025 / 1:35 PM IST

                                        RBSE 12th Result 2025 Live: 12वीं का परीक्षा कब हुआ था?

                                        आरबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। नियमित परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। सीडब्ल्यूएसएन की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई थी।

                                          MAY 22, 2025 / 1:30 PM IST

                                          RBSE 12th Result 2025 Live: 10वीं का रिजल्ट 2025 कब आएगा?

                                          आरबीएसई ने यह भी पुष्टि की है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा। घोषणा की तारीख जल्द ही बोर्ड द्वारा शेयर की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में अपडेट के लिए राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें।

                                            MAY 22, 2025 / 1:26 PM IST

                                            RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

                                            स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

                                            स्टेप 2: होमपेज पर, "RBSE 12th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

                                            स्टेप 3: लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।

                                            स्टेप 4: आपकी मार्कशीट अब आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।

                                            स्टेप 5: भविष्य में उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें और सेव करें।

                                              MAY 22, 2025 / 1:22 PM IST

                                              RBSE 12th Result 2025 Live: रिजल्ट चेक करने के ये हैं प्रमुख वेबसाइट

                                              rajeduboard.rajasthan.gov.in

                                              rajresults.nic.in

                                              https://hindi.moneycontrol.com/education

                                                MAY 22, 2025 / 1:20 PM IST

                                                RBSE 12th Result 2025 Live: रिजल्ट के लिए क्या-क्या चाहिए?

                                                परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम देखने और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उन्हें अपने आरबीएसई 12वीं रोल नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए एक सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र आधिकारिक तौर पर जारी होने के बाद अपने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2025 को ऑनलाइन देख सकते हैं।

                                                  MAY 22, 2025 / 1:11 PM IST

                                                  RBSE 12th Result 2025 Live: कब चेक करें अपना रिजल्ट?

                                                  परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। आरबीएसई 12वीं परिणाम 2025 देखने के लिए छात्रों के लिए परिणाम लिंक घोषणा के बाद राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

                                                    MAY 22, 2025 / 1:11 PM IST

                                                    RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

                                                    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी RBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी गुरुवार (22 मई) को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा करेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे।

                                                      MAY 22, 2025 / 1:08 PM IST

                                                      RBSE 12th Result 2025 Live: आज शाम 5 बजे घोषित होगा राजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम

                                                      राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी गुरुवार (22 मई) को राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। आरबीएसई 12वीं के नतीजे गुरुवार शाम 5 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट का ऐलान होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने मार्क देख सकेंगे।

                                                        MAY 22, 2025 / 1:05 PM IST

                                                        मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है