राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के आखिरी दिनों में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री ने भी संकेत दिया है कि 31 मार्च को परिणाम जारी हो सकता है। ऐसे में लाखों छात्रों और उनके परिवारों की नजर अब रिजल्ट डेट पर टिकी हुई है।
