Get App

लाइव ब्लॉग

Shubham Sharma MARCH 31, 2026 / 10:37 AM IST

RBSE 12th Result 2026 Highlights: राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आउट, 96.30% बच्चे पास, Direct Link: rajresults.nic.in पर करें चेक

RBSE 12th Result 2026 Highlights: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों की घोषणा के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 96.30% बच्चे पास हुए

Rajasthan Board 12th Arts, Commerce, Science Result Highlights: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आर्ट्स के साथ-साथ साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट भी एक साथ जारी किए गए। रिजल्ट सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होगा। रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपलोड कर दिया गया। राज्य के शिक्षा मं

Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates: राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया, जबकि बोर्ड के अधिकारी अजमेर स्थित RBSE ऑफिस में मौजूद रहे
Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates: राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया, जबकि बोर्ड के अधिकारी अजमेर स्थित RBSE ऑफिस में मौजूद रहे
MARCH 31, 2026 / 10:31 AM IST
RBSE 12th Result Live: तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजीराजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के नतीजों के विस्तृत विश्लेषण से एक बात पूरी तरह साफ हो गई है- इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी है। तीनों ही स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स, ऑर्ट्स में छात्राओं का पासिंग परसेंटेज छात्रों की तुलना में काफी बेहतर रहा है।
स्ट्रीमछात्र (Boys %)छात्राएं (Girls %)अंतर 
विज्ञान (Science)92.64%96.42%लड़कियां 3.78% आगे रहीं
कॉमर्स (Commerce)98.66%99.51%लड़कियां 0.85% आगे रहीं
आर्ट्स (Arts)95.80%98.95%लड़कियां 3.15% आगे रहीं
    MARCH 31, 2026 / 10:26 AM IST

    RBSE 12th Result Live: कौन रहा इस साल टॉपर?

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर लिस्ट घोषित कर दी है। इस बार प्रदेश के होनहारों ने अविश्वसनीय अंक हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। पहले टॉपर ने 99.8% अंक हासिल किए हैं। जबकि नव्या कुमारी 99.62% अंकों के साथ सेकंड टॉपर रहीं।

      MARCH 31, 2026 / 10:20 AM IST

      RBSE 12th Result Live: क्या आधिकारिक वेबसाइट हुई डाउन?

      12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है और वेबसाइट डाउन हो गई है। इस वजह से छात्रों को अपना रिजल्ट देखने में दिक्कत हो सकती है। साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक करें।

        MARCH 31, 2026 / 10:18 AM IST

        RBSE 12th Result Live: कैसा रहा कॉमर्स का रिजल्ट?

        राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के नतीजों में कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। इस साल कॉमर्स के छात्रों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है, जिसमें कुल 93.64% छात्र सफल रहे हैं।

          MARCH 31, 2026 / 10:16 AM IST

          RBSE 12th Result Live: कैसा रहा आर्ट्स का रिजल्ट?

          राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अब 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। इस साल आर्ट्स का रिजल्ट बेहद उत्साहजनक रहा है, जहां कुल 97.54% छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

            MARCH 31, 2026 / 10:14 AM IST
            RBSE 12th Result Live: 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा है?राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट अब पूरी तरह से लाइव हो चुका है! साइंस स्ट्रीम के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और उत्साहजनक हैं। इस बार बेटियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ते हुए अपना परचम लहराया है। इस साल विज्ञान वर्ग का कुल परिणाम 97.52% रहा है, जो छात्रों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।
            • कुल पास परीक्षार्थी- 2,45,280
            • कुल पास छात्र- 1,46,644
            • कुल पास हुई छात्राएं - 98,636
            • लड़कों का पासिंग परसेंटेज- 97.02%
            • लड़कियों का पासिंग परसेंटेज- 98.34%
              MARCH 31, 2026 / 10:08 AM IST

              RBSE 12th Result Live: 12वीं इस बार कितने बच्चे हुए पास?

              राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल का कुल पासिंग परसेंटेज 96.30% रहा है, जो बोर्ड के इतिहास के सबसे शानदार नतीजों में से एक है।

                MARCH 31, 2026 / 10:06 AM IST
                RBSE 12th Result Live: राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आउटराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं के साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है, इसलिए छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं और आगे के काम के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्र इन Direct Link पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट:
                • - rajasthan.gov.in
                • - rajresults.nic.in
                • - rajeduboard.rajasthan.gov.in
                  MARCH 31, 2026 / 10:04 AM IST

                  RBSE 12th Result Live: कौन थे पिछले साल के टॉपर्स?

                  पिछले साल RBSE 12वीं में तीनों स्ट्रीम में टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था।

                  • साइंस स्ट्रीम में Love ने 99.80% अंक हासिल किए।

                  • आर्ट्स स्ट्रीम में अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने 99.60% के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।

                  • कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना कोसनानी ने 99.20% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया।

                    MARCH 31, 2026 / 9:55 AM IST

                    RBSE 12th Result Live: शिक्षा मंत्री कुछ देर में जारी करेंगे रिजल्ट

                    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी करेंगे। इस घोषणा के साथ ही इस शैक्षणिक सत्र की परीक्षा और कॉपी जांच की पूरी प्रक्रिया खत्म मानी जाएगी।

                      MARCH 31, 2026 / 9:50 AM IST

                      RBSE 12th Result Live: बस कुछ ही देर में आएगा रिजल्ट

                      राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए धड़कनें तेज करने वाला समय आ गया है! अब से मात्र 10 मिनट बाद, ठीक सुबह 10:00 बजे, आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों के नतीजे लाइव हो जाएंगे।

                      रोल नंबर तैयार रखें: अपना Admit Card (प्रवेश पत्र) अपने पास रखें। रिजल्ट देखने के लिए आपको केवल अपने 7 या 8 अंकों के रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

                      ऑफिशियल वेबसाइट्स: भारी ट्रैफिक के कारण एक साइट स्लो हो सकती है, इसलिए इन दोनों लिंक्स को टैब में खोलकर रखें:

                      rajresults.nic.in

                      rajeduboard.rajasthan.gov.in

                      SMS विकल्प: अगर इंटरनेट काम न करे, तो तुरंत अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: RJ12 (स्पेस) अपना रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेज दें।

                        MARCH 31, 2026 / 9:36 AM IST
                        RBSE 12th Result Live: मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?जैसे ही आज सुबह 10 बजे राजस्थान बोर्ड (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट लाइव होगा, आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद इन 10 मुख्य बिंदुओं का मिलान जरूर करें:
                        1. नाम: अपना और माता-पिता का नाम (स्पेलिंग चेक करें)।
                        2. रोल नंबर: आपका आधिकारिक परीक्षा अनुक्रमांक।
                        3. रजिस्ट्रेशन नंबर: बोर्ड द्वारा जारी आपका स्थायी पंजीकरण नंबर।
                        4. जन्म तिथि (DOB): आपके आधार या 10वीं की मार्कशीट के अनुसार सही है या नहीं।
                        5. क्लास और बोर्ड का नाम: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 2026।
                        6. सब्जेक्ट्स और कोड: आपके द्वारा चुने गए सभी विषयों के नाम और उनके निर्धारित 'सब्जेक्ट कोड'।
                        7. थ्योरी मार्क्स: लिखित परीक्षा में मिले अंक।
                        8. प्रैक्टिकल मार्क्स: प्रायोगिक परीक्षा (Practical) में प्राप्त अंक।
                        9. कुल प्राप्तांक (Total Marks): थ्योरी और प्रैक्टिकल का कुल योग।
                        10. क्वालिफाइंग स्टेटस: यहां स्पष्ट रूप से 'Pass', 'Fail' या 'Supplementary' लिखा होना चाहिए।
                          MARCH 31, 2026 / 9:30 AM IST
                          RBSE 12th Result Live: टॉपर्स को क्या-क्या मिलेंगे इनाम?राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आज का दिन केवल अच्छे अंकों का ही नहीं, बल्कि भविष्य के पुरस्कारों और सम्मान का भी है। राजस्थान सरकार और शिक्षा बोर्ड 'टॉपर्स' (Toppers) को प्रोत्साहित करने के लिए कई शानदार उपहारों और योजनाओं की घोषणा भी कर सकती है। बोर्ड की मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के लिए निम्नलिखित पुरस्कारों की घोषणा होने की संभावना है:
                          • नकद पुरस्कार: राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से सम्मानजनक नकद राशि दी जा सकती है।
                          • लैपटॉप या टैबलेट: मेधावी छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त लैपटॉप या स्मार्ट टैबलेट दिए जा सकते हैं।
                          • प्रमाण पत्र और मेडल: बोर्ड मुख्यालय, अजमेर में आयोजित होने वाले विशेष दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
                          • स्कॉलरशिप: उच्च शिक्षा (कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं) के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलेगा।
                            MARCH 31, 2026 / 9:18 AM IST

                            Rajasthan Board 12th Result Live: रिजल्ट आने में 45 मिनट से भी कम समय बाकी

                            10 बजे रिजल्ट जारी होने में अब 45 मिनट से भी कम बाकी हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तय समय पर घोषित करेगा, इसलिए साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज के सभी छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ऐलान के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा, जहां छात्र अपने नंबर चेक कर सकेंगे।

                              MARCH 31, 2026 / 9:15 AM IST

                              Rajasthan Board 12th Result Live: कब शुरू होगी कॉपी रिचेकिंग?

                              राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों (Marks) से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए री-चेकिंग या उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच का विकल्प उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बोर्ड री-चेकिंग की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर देता है।

                              आज (31 मार्च 2026) रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की जाएगी। आमतौर पर रिजल्ट आने के 2 से 3 दिन बाद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुल जाता है। री-चेकिंग के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह (7 दिन) तक चलती है। इसके बाद लेट फीस के साथ कुछ अतिरिक्त दिन भी मिल सकते हैं।

                                MARCH 31, 2026 / 9:12 AM IST
                                Rajasthan Board 12th Result Live: कैसे मिलता है ग्रेड?राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के परिणामों में अंकों के साथ-साथ ग्रेडिंग सिस्टम का भी बड़ा महत्व है। बोर्ड छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें A1 से लेकर E तक की ग्रेड दिए जाते हैं। अपनी मार्कशीट को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दी गई ग्रेडिंग टेबल देखें:
                                • 91 – 100: A1 उत्कृष्ट (Excellent)
                                • 81 – 90: A2 बहुत अच्छा (Very Good)
                                • 71 – 80: B1 अच्छा (Good)
                                • 61 – 70: B2 औसत से ऊपर (Above Average)
                                • 51 – 60: C1 औसत (Average)
                                • 41 – 50: C2 संतोषजनक (Satisfactory)
                                • 33 – 40: D पर्याप्त (Just Pass)
                                • 21 – 32: E1 सुधार की जरूरत (Needs Improvement)
                                • 00 – 20: E अनुत्तीर्ण (Fail)
                                  MARCH 31, 2026 / 9:02 AM IST
                                  Rajasthan Board 12th Result Live: क्या होती है स्क्रूटनी?अगर आप राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपके पास स्क्रूटिनी (Scrutiny) यानी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने का विकल्प होता है। इसकी पूरी प्रक्रिया और उद्देश्य को यहां आसान भाषा में समझाया गया है। स्क्रूटिनी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपकी कॉपी चेकिंग में कोई मानवीय या तकनीकी त्रुटि तो नहीं रह गई है। इस प्रक्रिया में बोर्ड मुख्य रूप से तीन चीजों की जांच करता है:
                                  • छूटे हुए सवाल: यह देखा जाता है कि क्या कॉपी के अंदर का कोई उत्तर जांचने से रह तो नहीं गया है।
                                  • अंकों की गणना: हर एक सवाल पर दिए गए अंकों का जोड़ (टोटल) दोबारा चेक किया जाता है, ताकि जोड़ने में कोई गलती न हो।
                                  • फ्रंट पेज एंट्री: उत्तर पुस्तिका के अंदर मिले कुल अंकों को सावधानीपूर्वक चेक किया जाता है कि उन्हें बाहर फ्रंट पेज पर सही तरीके से दर्ज किया गया है या नहीं।
                                    MARCH 31, 2026 / 8:54 AM IST

                                    RBSE 12th Result Live: कितने बजे शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

                                    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की बहुप्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, 31 मार्च 2026 को होगी। 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए समय और अतिथियों का पूरा कार्यक्रम नीचे दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे और रिजल्ट का बटन दबाएंगे। बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

                                      MARCH 31, 2026 / 8:47 AM IST
                                      Rajasthan Board 12th Result Live: Digilocker पर कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो रहा है। यदि आप आधिकारिक वेबसाइट के क्रैश होने या धीमे चलने से बचना चाहते हैं, तो DigiLocker एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है। अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए इन 7 आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
                                      1. वेबसाइट या ऐप खोलें: सबसे पहले अपने ब्राउजर में digilocker.gov.in टाइप करें या अपने स्मार्टफोन पर डिजीलॉकर ऐप ओपन करें।
                                      2. लॉगिन प्रक्रिया: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर और सुरक्षा पिन (6-digit PIN) की मदद से अकाउंट में लॉगिन करें।
                                      3. सर्च करें: होमपेज पर दिए गए सर्च बार (Search Bar) में ‘Board of Secondary Education Rajasthan’ टाइप करें।
                                      4. क्लास का चुनाव: अब आपके सामने कई विकल्प आएंगे, यहां आपको ‘Class XII Marksheet’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
                                      5. डिटेल भरें: अपना रोल नंबर (Roll Number) और बोर्ड द्वारा मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी (जैसे पासिंग ईयर - 2026) सावधानीपूर्वक भरें।
                                      6. सबमिट करें: जानकारी भरने के बाद ‘Get Document’ या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
                                      7. मार्कशीट हासिल करें: आपकी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
                                        MARCH 31, 2026 / 8:41 AM IST

                                        Rajasthan Board 12th Result Live: बिना इंटरनेट अपना रिजल्ट कैसे देखें?

                                        क्या आपके पास इंटरनेट नहीं है? घबराएं नहीं! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। यदि आप किसी ऐसी जगह हैं, जहां नेटवर्क कमजोर है या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो भी आप अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

                                        राजस्थान बोर्ड ने उन छात्रों के लिए SMS सेवा शुरू की है, जिनके पास स्मार्टफोन या डेटा पैक नहीं है। बस इन 3 आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

                                        - अपने मोबाइल के 'Message' ऐप में जाएं।

                                        - नया मैसेज टाइप करें: RJ12 (स्पेस) अपना रोल नंबर (उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 123456 है, तो टाइप करें: RJ12 123456)

                                        - इस मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें।

                                        - कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आएगा, जिसमें आपके विषय-वार अंक और कुल परिणाम (Pass/Fail) की जानकारी होगी।

                                          MARCH 31, 2026 / 8:38 AM IST

                                          RBSE 12th Result Live: क्या रोल नंबर से लॉग इन करना अनिवार्य है?

                                          छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर लॉग इन करना जरूरी है। लॉग इन करने के बाद वे तुरंत अपनी मार्कशीट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

                                            MARCH 31, 2026 / 8:32 AM IST

                                            Rajasthan Board 12th Result Live: Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

                                            राजस्थान बोर्ड (RBSE) के कक्षा 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बोर्ड आज एक साथ इन तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर रहा है। परिणाम जारी होते ही छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे। अक्सर रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है या क्रैश हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप बिना किसी परेशानी के DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

                                              MARCH 31, 2026 / 8:27 AM IST

                                              RBSE 12th Result Live: पिछले साल किन जिलों का रहा सबसे शानदार रिजल्ट?

                                              पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में बाड़मेर जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा था। इसके बाद भीलवाड़ा और चूरू जिले रहे, जहां के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई और जिलों में भी अच्छा रिजल्ट देखने को मिला, जैसे:

                                              • अजमेर: 91.39%

                                              • अलवर: 92.90%

                                              • बांसवाड़ा: 91.41%

                                              • भरतपुर: 91.48%

                                              • बीकानेर: 92.12%

                                              • बूंदी: 88.64%

                                              • चित्तौड़गढ़: 92.42%

                                              इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य के कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।

                                                MARCH 31, 2026 / 8:13 AM IST

                                                RBSE 12th Result Live: इस साल सिर्फ 19 दिनों में आ रहा रिजल्ट

                                                राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस साल इतिहास रच दिया है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा खत्म होने के मात्र 19 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। शिक्षा विभाग की इस असाधारण गतिशीलता के चलते RBSE 12वीं का रिजल्ट आज, 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जा रहा है। पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार की तेजी साफ दिखाई देती है:

                                                2018- 2 अप्रैल को परीक्षा खत्म हुईं, 23 मई (Sci/Com), 1 जून (Arts) को रिजल्ट आया।

                                                2019- 2 अप्रैल को परीक्षा खत्म हुई, 15 मई (Sci/Com), 22 मई (Arts) को रिजल्ट आया।

                                                2020- 30 जून (कोविड के कारण) परीक्षा खत्म हुई, 8-21 जुलाई के बीच रिजल्ट आया।

                                                2021- परीक्षा आयोजित नहीं हुई, 24 जुलाई को रिजल्ट आया।

                                                2022- 26 अप्रैल को परीक्षा खत्म, 1 जून (Sci/Com) और 6 जून (Arts) को रिजल्ट आया।

                                                2023- 12 अप्रैल को परीक्षा खत्म, 18 मई को आया रिजल्ट।

                                                2024- 4 अप्रैल को परीक्षा खत्म, 20 मई को आया रिजल्ट।

                                                2025- 4 अप्रैल को परीक्षा खत्म, 22 मई को आया रिजल्ट।

                                                2026- 11 मार्च को परीक्षा खत्म, 31 मार्च को सिर्फ 19 दिन में रिजल्ट आ रहा है।

                                                  MARCH 31, 2026 / 7:58 AM IST

                                                  Rajasthan Board 12th Result Live: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

                                                  राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 12वीं की परीक्षा में सफलता पाने के लिए पासिंग मार्क्स का गणित समझना बेहद जरूरी है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, पास होने की मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

                                                  - न्यूनतम 33% का नियम: हर एक छात्र को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

                                                  - थ्योरी और प्रैक्टिकल: ध्यान रहे कि जिन विषयों में प्रैक्टिकल होता है, उनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% नंबर लाना अनिवार्य है।

                                                  - कुल योग: न केवल हर विषय में, बल्कि आपका कुल परिणाम (Aggregate) भी कम से कम 33% होना चाहिए, तभी आप अगली क्लास या कॉलेज के लिए प्रमोट हो पाएंगे।

                                                    MARCH 31, 2026 / 7:51 AM IST

                                                    RBSE 12th Result Live: क्या इस बार भी बाजी मार जाएंगी बेटियां?

                                                    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से नतीजों की आधिकारिक घोषणा के साथ ही छात्र और अभिभावक अब पिछले साल के रिकॉर्ड्स खंगालने में जुट गए हैं। पिछले साल का नतीजा 'बेटियों के नाम' रहा था, लेकिन क्या इस साल लड़के बाजी पलट पाएंगे?

                                                      MARCH 31, 2026 / 7:43 AM IST

                                                      Rajasthan Board 12th Result Live: कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट?

                                                      राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

                                                      - STEP 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in टाइप करें।

                                                      - STEP 2: रिजल्ट लिंक ढूंढें जैसे ही होमपेज खुलेगा, वहां आपको 'Main Examination Results 2026' नाम का एक चमकता हुआ लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

                                                      - STEP 3: अपनी क्लास चुनें अब आपके सामने अलग-अलग कक्षाओं की लिस्ट आएगी। यहां आपको 'RBSE Senior Secondary (12th) Result 2026' के लिंक पर क्लिक करना होगा। (ध्यान दें: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिंक अलग-अलग हो सकते हैं)।

                                                      - STEP 4: अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर (Roll Number) सही-सही भरना होगा। इसके बाद 'Submit' या 'Get Result' बटन पर क्लिक करें।

                                                      - STEP 5: रिजल्ट सेव और प्रिंट करें आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें अपने नंबर और नाम की जांच करें। भविष्य के लिए 'Download PDF' पर क्लिक करें और संभव हो तो एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

                                                        MARCH 31, 2026 / 7:39 AM IST

                                                        RBSE 12th Result Live: क्या ऑफलाइन भी दिया जाएगा रिजल्ट?

                                                        राजस्थान बोर्ड इस बार रिजल्ट जारी होने के समय ऑफलाइन तरीके से कोई वितरण नहीं करेगा। छात्रों को अपने नंबर देखने के लिए ऑनलाइन ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना होगा।

                                                          MARCH 31, 2026 / 7:37 AM IST

                                                          Rajasthan Board 12th Result Live: छात्र कहां से देख पाएंगे अपना रिजल्ट?

                                                          राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किए जाने के बाद, छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट और स्कोरकार्ड नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे:

                                                          इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट:

                                                          आधिकारिक बोर्ड पोर्टल: rajeduboard.rajasthan.gov.in

                                                          रिजल्ट पोर्टल: rajresults.nic.in, rajasthan.gov.in

                                                          डिजिटल लॉकर: digilocker.gov.in (यहां से आप अपनी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं)

                                                            MARCH 31, 2026 / 7:35 AM IST

                                                            RBSE 12th Result Live: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

                                                            इस साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच पूरे राज्य में कराई गईं, जिन्हें बोर्ड की निगरानी और तय नियमों के तहत आयोजित किया गया।

                                                              MARCH 31, 2026 / 7:32 AM IST

                                                              Rajasthan Board 12th Result Live: कब से कब तक चलीं बोर्ड परीक्षा?

                                                              12वीं की परीक्षाएं करीब एक महीने तक चलीं, जो 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलीं। राजस्थान बोर्ड ने कई परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम कराए और पूरी प्रक्रिया को सही और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए अच्छे इंतजाम किए गए थे।

                                                                MARCH 31, 2026 / 7:29 AM IST

                                                                RBSE 12th Result Live: इस बार मार्च महीना क्यों खास?

                                                                इस साल पहली बार ऐसा हो रहा है कि RBSE ने 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी किए हैं। बोर्ड ने समय पर कॉपियों की जांच पूरी कर ली, जिसकी वजह से पूरे राज्य के छात्रों के लिए रिजल्ट जल्दी घोषित करना संभव हो पाया।

                                                                  MARCH 31, 2026 / 7:25 AM IST

                                                                  Rajasthan Board 12th Result Live: क्या तीनों स्ट्रीम का आएगा रिजल्ट?

                                                                  राजस्थान बोर्ड इस बार साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। इसका मतलब है कि तीनों स्ट्रीम के सभी छात्र एक ही समय पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे, जिससे सभी को बराबर और आसान तरीके से अपने नंबर चेक करने का मौका मिलेगा।

                                                                    MARCH 31, 2026 / 7:23 AM IST

                                                                    RBSE 12th Result Live: कौन जारी करेगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट?

                                                                    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आधिकारिक तौर पर 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। यह घोषणा ऑनलाइन की जाएगी, जिसके साथ ही इस साल बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी स्ट्रीम के छात्रों के रिजल्ट औपचारिक रूप से जारी हो जाएंगे।

                                                                      MARCH 31, 2026 / 7:19 AM IST

                                                                      Rajasthan Board 12th Result Live: सुबह 10 बजे आएगा बोर्ड रिजल्ट

                                                                      राजस्थान बोर्ड 31 मार्च को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा और सभी स्ट्रीम के छात्र अपना रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइट- rajasthan.gov.in; rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नंबर चेक कर सकेंगे, जैसे ही लिंक एक्टिव होगा।

                                                                        MARCH 31, 2026 / 7:17 AM IST

                                                                        RBSE 12th Result Live: 6 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

                                                                        आर्ट्स स्ट्रीम के 6 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। करीब 6 लाख छात्रों ने इस स्ट्रीम से परीक्षा दी थी, जो सभी स्ट्रीम में सबसे ज्यादा संख्या है। अब ये सभी छात्र राजस्थान बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले आधिकारिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।