Get App

RBSE 9th, 11th Class Results Today: आज आ रहा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, मेगा पीटीएम में 6ठी और 7वीं के नतीजे भी होंगे जारी

RBSE 9th, 11th Class Results Today: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए आज रिजल्ट का दिन है। 10वीं, 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद अब बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी आज जारी कर रहा है। साथ ही, राज्य के स्कूलों में आज मेगा पीटीएम आयोजित कर 6ठी और 7वीं के नजीते भी दे दिए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 2:37 PM
RBSE 9th, 11th Class Results Today: आज आ रहा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, मेगा पीटीएम में 6ठी और 7वीं के नतीजे भी होंगे जारी
शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में आज 25 मार्च को मेगा पीटीएम का आयोजन किया जाएगा।

RBSE 9th, 11th Class Results Today: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए आज रिजल्ट का दिन है। बोर्ड ने मंगलवार को 5वीं, 8वीं और 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था। आज राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 9वीं और 11वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 की घोषणा करने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन देख सकते हैं। आरबीएसई 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर इस्तेमाल करना होगा।

ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र अपने रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
  • ऑफिशियल राजस्थान शाला दर्पण वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • 'RBSE क्लास 9वीं रिजल्ट 2026' या 'RBSE क्लास 11वीं रिजल्ट 2026' लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें