Get App

RBSE Class 10-12 Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें डेटशीट का PDF

RBSE Class 10-12 Date Sheet 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान ने RBSE क्लास 10 और क्लास 12 की एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार, क्लास 10 और 12 के राजस्थान बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से होंगे। स्टूडेंट्स RBSE 2026 का टाइमटेबल ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 2:44 PM
RBSE Class 10-12 Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें डेटशीट का PDF
RBSE Class 10-12 Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी हो चुका है

RBSE Class 10-12 Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने सेशन 2025-26 के लिए क्लास 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। RBSE क्लास 10वीं-12वीं टाइम टेबल 2026 को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, क्लास 10 और 12 दोनों एग्जाम 12 फरवरी, 2026 से शुरू होंगे। क्लास 10 का एग्जाम इंग्लिश लैंग्वेज से शुरू होगा। जबकि 28 फरवरी को खत्म होगा।

इसमें पेपर संस्कृत (दूसरी भाषा) का होगा। जबकि क्लास 12 का एग्जाम इंग्लिश पेपर से शुरू होगा और 11 मार्च को फिजिकल एजुकेशन के साथ खत्म होगा। RBSE क्लास 10 और 12 एग्जाम डेट शीट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है।

एक तरह से यह ऑफिशियल शेड्यूल स्टूडेंट्स के लिए अपनी रिवीजन स्ट्रेटेजी को फाइनल करने और हर सब्जेक्ट के लिए समय तय करने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शेड्यूल को ध्यान में रखना चाहिए। उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई प्लान करनी चाहिए।

RBSE 10th और 12th डेट शीट PDF कैसे डाउनलोड करें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें