RPSC RAS मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 17 जून और 18 जून, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट), और एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो साथ लेकर जाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड जैसे अन्य वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ ले जा सकते हैं।