RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 2026 के लिए आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सीबीटी 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। ये उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से सीबीटी-2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा CEN 07/2025, 17 सितंबर, 2026 को होने वाली है।
