SLAT 2027 Exam Date: इंटरमीडिए या 12वीं कक्षा के बाद कानूनी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए 5 साल का लॉ कोर्स काफी अहम माना जाता है। देश में कई लॉ यूनिवर्सिटी ऐसे कोर्स ऑफर करती हैं, जिनमें कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के जरिए प्रवेश होता है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के कई प्रमुख संस्थान और यूनिवर्सिटी लॉ पाठ्यक्रम में प्रवेश देती हैं। इसके अलावा सिम्बायोसिस इंटरनेशनल के जरिए भी कानून की पढ़ाई का अच्छा विकल्प है।
