Get App

TN NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का बदला गया शेड्यूल, जानें कब से होगा सीट आवंटन

TN NEET UG Counselling 2025: मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER), चेन्नई ने MBBS और BDS एडमिशन के लिए तमिलनाडु NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल रिवाइज कर दिया है। DMER ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2025 पर 10:05 PM
TN NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का बदला गया शेड्यूल, जानें कब से होगा सीट आवंटन
NEET परीक्षा में पास हुए छात्र अब 29 अक्टूबर 2025 तक राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

TN NEET UG Counselling 2025: तमिलनाडु नीट यूजी 2025 राउंड 3 काउंसलिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER), चेन्नई ने MBBS और BDS एडमिशन के लिए तमिलनाडु NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल रिवाइज कर दिया है। DMER ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि “MBBS/BDS कोर्स के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन और रेजिग्नेशन पोर्टल की समयसीमा बढ़ा दी गई है, क्योंकि AIQ काउंसलिंग की अवधि बढ़ाई गई है। नया डिटेल्ड शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।”

कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

NEET परीक्षा में पास हुए छात्र अब 29 अक्टूबर 2025 तक राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वर्चुअल वैकेंसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, 30 अक्टूबर दोपहर से चॉइस फिलिंग शुरू होगी। छात्र अपनी पसंद की कॉलेज और कोर्स चुनकर 1 नवंबर शाम 5 बजे तक उसे लॉक कर सकते हैं। इसके बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 2 नवंबर 2025 को की जाएगी। नए शेड्यूल के मुताबिक, मेरिट लिस्ट 3 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 नवंबर दोपहर तक अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेज में रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर शाम 5 बजे तक तय की गई है।

काउंसलिंग के दौरान ये डाक्युमेंट लाना जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें