Get App

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट में लेना चाहते हैं हिस्सा तो लास्ट डेट से पहले करें पंजीकरण, यहां जानें आवेदन का तरीका

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। जून सत्र में परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते है। यहां आवेदन प्रक्रया सहित अन्य डीटेल बताई जा रही है। आइए जानें इसकी लास्ट डेट, फीस और परीक्षा की तारीख

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 10:39 AM
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट में लेना चाहते हैं हिस्सा तो लास्ट डेट से पहले करें पंजीकरण, यहां जानें आवेदन का तरीका
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

UGC NET June 2026: शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इन्ही में से एक है यूजीसी नेट। यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर या रिसर्च स्कॉलर को बतौर करियर चुनने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए आयोजित की जाती है। इसके जून सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 सत्र के लिए 20 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जून सत्र की परीक्षाएं 22 जून से 30 जून, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 10 जून तक जारी होने की उम्मीद है, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून तक जारी किए जाएंगे। बता दें, यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और यूनिवर्सिटीज में पीएचडी में प्रवेश की योग्यता के लिए किया जाता है।

इस बार कितने विषयों के लिए होगी परीक्षा?

इस साल नेट परीक्षा में यूजीसी ने सांख्यकी को नए विषय के तौर पर शामिल किया है। यह फैसला 18 अप्रैल 2026 को हुई आयोग की 597वीं बैठक में लिया गया। नेट परीक्षा में अब कुल विषयों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

यूजीसी नेट परीक्षा : शैक्षिक योग्यता

यूजीसी नेट परीक्षा देने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से जिस विषय में परीक्षा देनी है, उसी में मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक अनिवार्य है। जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर), एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के 50% अंक अनिवार्य हैं। जो छात्र मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल (Provisional) आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026: आवेदन शुल्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें