Get App

UK Board 10th-12th Result 2026: कम नंबरों से न हों परेशान, ये ऑप्शन बचा सकते हैं आपका साल और नंबर बढ़ाने में भी आएंगे काम

UK Board 10th-12th Result 2026: यूके बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुके हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्रों में खुशी भी है और परेशानी भी। परीक्षा में कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिनके नंबर अनुमान से कम रह गए हैं या सफल नहीं हुए हैं। ऐसे सभी छात्रों को हताश होने के बजाए यहां बताए जा रहे विकल्पों पर गौर करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 2:16 PM
UK Board 10th-12th Result 2026: कम नंबरों से न हों परेशान, ये ऑप्शन बचा सकते हैं आपका साल और नंबर बढ़ाने में भी आएंगे काम
बोर्ड इन्हें नंबर बढ़ाने, सुधारने के साथ-साथ फेल छात्रों को साल बचाने का भी मौका देता है।

UK Board 10th-12th Result 2026: यूके बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज जारी हो गया है। पूरे साल की मेहनत का फल पाकर छात्रों, उनके परिवार और टीचर खुशी से झूम रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जो अपने रिजल्ट को देख कर खुश नहीं हैं। इनमें से किसी के नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो कुछ छात्र फेल हो गए हैं। ये छात्र अब निराशा से जूझ रहे हैं। लेकिन यूके बोर्ड ने कहा है कि ऐसे छात्रों को परेशान या हताश होने की जरूरत नहीं हैं। बोर्ड इन्हें नंबर बढ़ाने, सुधारने के साथ-साथ फेल छात्रों को साल बचाने का भी मौका देता है। आइए जानें कम नंबरों से मायूस छात्रों के पास क्या विकल्प हैं?

उम्मीद से कम नंबरों पर करा सकते हैं स्क्रूटनी/रीवैलुएशन

ऐसे छात्र, जिन्हें लगता है कि उन्हें अच्छा पेपर किया था लेकिन उसके मुकाबले उनके नंबर कम हैं, वे स्क्रूटनी या रीवैलुएशन का विकल्प चुन सकते हैं। वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में छात्र की पूरी कॉपी की दोबारा जांच की जाती है। यदि कोई उत्तर चेक होने से रह गया हो या नंबर जोड़ने में गलती हुई हो, तो उसे सुधारा जाता है। कई बार इस प्रक्रिया में छात्रों के नंबर बढ़ जाते हैं।

कैसे करना है आवेदन?

रिवैल्युएशन के लिए आवेदन विंडो रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर ही खोल दी जाती है। छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Revaluation/Scrutiny' लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रत्येक विषय के पुनर्मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा एक निश्चित शुल्क तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। आवेदन के लिए छात्रों को करीब 15 से 20 दिनों का समय दिया जाता है।

रीवैलुएशन के लिए ये ध्यान रखें

रिवैल्युएशन के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस प्रक्रिया में अंक बढ़ सकते हैं और घट भी सकते हैं। जो भी संशोधित अंक होंगे, वही अंतिम माने जाएंगे। इसके आधार पर नई मार्कशीट तैयार की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें