Get App

UK Board Result 2025 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को होगा जारी, जानें कब और कैसे करें चेक

UK Board Result 2025 Date and Time: UBSE शनिवार यानी 19 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। UBSE 10वीं, 12वीं के नतीजे 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होने वाले हैं। जो छात्र UBSE कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 14, 2025 पर 2:14 PM
UK Board Result 2025 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को होगा जारी, जानें कब और कैसे करें चेक
UK Board Result 2025 Date and Time: UBSE कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध होंगे

UK Board 10th-12th Result 2025 Date and Time: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। UBSE शनिवार यानी 19 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। UBSE 10वीं, 12वीं के नतीजे 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होने वाले हैं। जो छात्र UBSE कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही यहीं से अपना मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। UBSE कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार नंबर, रैंक समेत अन्य डिटेल्स शामिल होंगे। यूबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थीं। हर साल करीब 1 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उनके पास अपने अंकों को बेहतर बनाने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम्स देने का विकल्प होगा।

पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं में कुल पासिंग प्रतिशत क्रमशः 89.14 फीसदी और 82.63 फीसदी था। प्रियांशी रावत ने कक्षा 10वीं में रैंक 1 हासिल की थी। जबकि पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने कक्षा 12वीं में शीर्ष स्थान हासिल किया था। यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 से जुड़े अन्य डिटेल्स के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें