Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 21, 2025 / 6:49 PM IST

UP Board 10th-12th Result 2025 Highlights: UP बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के नतीजों पर दिया बड़ा अपडेट, डॉयरेक्ट लिंक पर यहां चेक करें रिजल्ट

UP Board 10th-12th Result Highlights: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट आज यानी सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को शाम तक घोषित हो सकता है। आंसर सीट की जांच 2 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। इसलिए परिणाम अब किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ बने रहें

UP Board Result 2025  Highlights: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज यानी सोमवार (20 अप्रैल) को घोषित किए जाने हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि अगर सोमवार को रिजल्ट जारी नहीं होता है तो यह 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच किसी

UP Board Result 2025 Class 10th-12th Live updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
UP Board Result 2025 Class 10th-12th Live updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
APRIL 21, 2025 / 5:19 PM IST

UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: 2024 के नतीजों पर एक नजर

पिछले साल, नतीजे 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कक्षा 10 में 89.55% छात्र पास हुए थे, जबकि कक्षा 12 में 82.60% छात्र पास हुए थे। इस साल भी नतीजे इस दिन के आसपास आने की उम्मीद थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी हफ्ते में रिजल्ट जारी हो सकता है।

    APRIL 21, 2025 / 3:27 PM IST

    UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: कब मिल सकती है आपको मार्कशीट?

    बोर्ड की कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 2 अप्रैल तक पूरी कर ली गई और नतीजे इसी हफ्ते में कभी कभी जारी होने की उम्मीद है। प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध होगी, लेकिन ओरिजनल कॉपी आपको अपने स्कूल से ही मिलेगी।

      APRIL 21, 2025 / 2:25 PM IST

      UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: कोचिंग सेंटरों की गलत सूचना के खिलाफ चेतावनी

      UPMSP ने छात्रों को रिजल्ट को लेकर कोचिंग सेंटरों पर भरोसा करने के खिलाफ चेतावनी दी है, जिसमें कहा गया है कि केवल बोर्ड ही नतीजों की तारीखों और डेटा की घोषणा करने के लिए अधिकृत है।

        APRIL 21, 2025 / 1:00 PM IST

        UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: 10वीं में कितने छात्र हुए शामिल?

        इस साल, कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 26.98 लाख छात्र और कक्षा 12 के लिए 27.40 लाख छात्र शामिल हुए। लगभग 1.47 लाख शिक्षकों ने सख्त प्रोटोकॉल के तहत बड़े पैमाने पर कॉपी चेकिंग की हैं। अब नतीजों का ही इंतजार है।

          APRIL 21, 2025 / 12:46 PM IST

          UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: कब आएगी यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

          रिपोर्ट की मानें, तो UPMSP यानी UP बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के नतीजे के नतीजे 21 अप्रैल के बाद कभी भी घोषित कर सकती है। उम्मीद है कि रिजल्ट इसी हफ्ते में जारी कर दिया जाए। हालांकि, इससे पहले बोर्ड की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट की तारीख और समय जैसी सभी अहम जानकारियां दी जाएंगी।

            APRIL 21, 2025 / 12:32 PM IST

            UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: वॉटर और सन प्रूफ होगी मार्कशीट

            UP बोर्ड ने इस बार एक खास तरह मार्कशीट तैयार की है, जो पिछली के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ है। इस बार मार्कशीट न सिर्फ वॉटर प्रूफ बल्कि सन प्रूफ भी होगी। जिसका पर धूप और पानी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और छात्र अपनी मार्कशीट का और भी ज्यादा अच्छे से रखरखाव कर पाएंगे। ये अलग-अलग रंगों में दिखेगी।

              APRIL 21, 2025 / 12:20 PM IST

              UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: जुलाई में हो सकती है कम्पार्टमेंट परीक्षा

              जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में देने की अनुमति होती है। ऐसे संभावना है कि जुलाई 2025 में कम्पार्टमेंट परीक्षा कराई जा सकती है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद पूरे शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।

                APRIL 21, 2025 / 12:15 PM IST

                UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट एग्जाम अपडेट

                UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद कम्पार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तारीख भी जारी करेगा। ये परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाती हैं। पिछले साल UP बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम अगस्त में घोषित किए गए थे।

                  APRIL 21, 2025 / 12:06 PM IST

                  UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट

                  परीक्षार्थी अपने स्कोर देखने के लिए नीचे दिए गए विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट में किसी भी पोर्टल पर जा सकते हैं:-

                  upresults.nic.in

                  upmsp.edu.in

                  results.upmsp.edu.in

                  upmspresults.up.nic.in

                  results.gov.in

                  results.nic.in

                    APRIL 21, 2025 / 11:57 AM IST

                    UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: इस Direct Link पर क्लिक कर चेक करें अपना स्कोरकार्ड

                    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डिटेल्स भरें। इसके बाद जैसे ही जल्ट जारी होगा परिणाम का नोटिफिकेशन आपके पास चला जाएगा।

                    UP Board 10th Result 2025 Link

                    UP Board 12th Result 2025 Link

                      APRIL 21, 2025 / 11:47 AM IST

                      UP Board 2025 Result 10th 12th Class Live: प्राची निगम ने 2024 में 10वीं में रही थीं टॉपर

                      प्राची निगम 591 अंकों के साथ UPMSP बोर्ड मैट्रिक कक्षा 10वीं में सर्वोच्च स्कोरर के रूप में उभरी थीं। उसके बाद दीपिका सोनकर, नविका सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह सेंगर टॉपर रहीं। 2024 में कुल 29,82,055 छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 22,93,467 छात्र पास हुए। इसी तरह, यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 24,52,830 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 20,26,067 छात्र पास होने में सफल रहे।

                        APRIL 21, 2025 / 11:28 AM IST

                        UP Board Result 10th 12th Class Live: साल 2024 में 12वीं में शुभम वर्मा ने किया था टॉप

                        2024 में यूपी बोर्ड का पासिंग प्रतिशत कक्षा 10वीं के लिए 89.55 और कक्षा 12वीं के लिए 82.60 था। शुभम वर्मा ने 489/500 अंकों के साथ 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 12वीं में टॉप किया। उसके बाद विशु चौधरी (97.60%), काजल सिंह (97.60%), राज वर्मा (97.60%), कशिश मौर्य (97.60%), चार्ली गुप्ता (97.60%), सुजाता पांडे (97.60%) शीतल वर्मा (97.40%) और आदित्य कुमार यादव (97.40%) के नंबर हैं।

                          APRIL 21, 2025 / 11:27 AM IST

                          UP Board Result 10th 12th Class Live: 261 केंद्रों पर हुआ आंसर सीट का मूल्यांकन

                          19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर आंसर सीट का मूल्यांकन किया गया। 2024 में यूपी बोर्ड का पासिंग प्रतिशत कक्षा 10वीं के लिए 89.55 और कक्षा 12वीं के लिए 82.60 था। शुभम वर्मा ने 489/500 अंकों के साथ 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 12वीं में टॉप किया।

                            APRIL 21, 2025 / 11:24 AM IST

                            UP Board 10th-12th Result Live: रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

                            UPMSP यानी Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad ने अभी तक 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

                              APRIL 21, 2025 / 11:22 AM IST

                              UP Board 10th-12th Result Live: पिछले साल कब जारी हुए थे परिणाम?

                              पिछले साल UPMSP ने 20 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित किए थे। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, छात्रों की संख्या आदि की जानकारी भी शेयर की थी। इस साल, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गईं।

                                APRIL 21, 2025 / 11:22 AM IST

                                UP Board 10th-12th Result Live: 50 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

                                उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं करा ली हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 25.56 लाख छात्र शामिल हुए थे। जबकि उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25.77 लाख छात्र शामिल हुए थे।

                                  APRIL 21, 2025 / 11:21 AM IST

                                  UP Board 10th-12th Result Live: कब और कहां चेक करें रिजल्ट?

                                  बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 एक साथ ही जारी किए जाएंगे। हालांकि, यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025 की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और स्कूल कोड का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

                                    APRIL 21, 2025 / 11:16 AM IST

                                    UP Board 10th-12th Result Live: आंसर सीट की जांच पूरी, अब रिजल्ट की बारी

                                    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए यूपी बोर्ड के नतीजे आज यानी 20 अप्रैल को घोषित किए जाने के उम्मीद है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि अगर सोमवार को रिजल्ट जारी नहीं होता है तो यह 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन घोषित हो सकते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आंसर सीट की जांच करने और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह से तैयार है। अब बोर्ड कभी भी परिणाम जारी कर सकता है।

                                      APRIL 21, 2025 / 11:10 AM IST

                                      UP Board 10th-12th Result Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी

                                      उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कभी भी UP बोर्ड कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट आज यानी 21 अप्रैल, 2025 को शाम तक घोषित होने की संभावना है। आंसर सीट की जांच 2 अप्रैल को समाप्त हो गई थी, इसलिए परिणाम अब किसी भी घोषित किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ बने रहें।

                                        APRIL 21, 2025 / 11:09 AM IST

                                        मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है