Get App

UP Board Class 12 Toppers 2025 List OUT: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 97.20% मार्क्स के साथ प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप, चेक करें टॉपर लिस्ट

जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है वो इस डायरेक्ट लिंक upmsp.edu.in पर क्लिक करके अपने नतीजे जारी कर सकते हैं। यह यूपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट है। इस साल प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है

Anchal Jhaअपडेटेड Apr 25, 2025 पर 2:03 PM
UP Board Class 12 Toppers 2025 List OUT: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 97.20% मार्क्स के साथ प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप, चेक करें टॉपर लिस्ट
UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं

UP Board Class 12 Toppers 2025 List OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीषद (UPMSP) ने आज 25 अप्रैल को 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए अब डायरेक्ट लिंक (Direct Link) जारी कर दिए हैं। UPMSP ने बारहवीं के नतीजों के साथ ही टॉपर लिस्ट भी रिलीज कर दिया है। इस साल 12वीं में करीब 81.15 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं। इसबार 12वीं की परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियों के रिजल्ट बेहतर रहे हैं।

इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 2,59,8560 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 25,12,576 छात्र रेगुलर और बाकी ने प्राइवेट एग्जाम दिया था। इनमें 13,87,263 छात्र और 12,11,287 छात्राएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में कुल 27 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

UP Board Class 12 Result: कहां चेक कर सकते हैं 12वीं के नतीजे

जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है वो इस डायरेक्ट लिंक  upmsp.edu.in पर क्लिक करके अपने नतीजे जारी कर सकते हैं। यह यूपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट है। इस साल प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 97.20% मार्क्स हासिल हुआ है। पिछले साल शुभम वर्मा ने टॉप किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें