UP Board Compartment Results 2026: उत्तर प्रदेश में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्र से इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों की परेशानी को खत्म करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 हाई स्कूल इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड ने सफल कैंडिडेट के आंकड़े भी जारी किए हैं।
