UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए अहम घोषणा की है। बोर्ड ने दोनों कक्षा का प्री-बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 8 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक होंगी। प्री बोर्ड परीक्षा छात्रों के लिए मुख्य बोर्ड परीक्षाओं से पहले रिहर्सल का काम करेंगी। इस समय सभी स्कूलों में शिक्षक रिवीजन क्लास और मॉक टेस्ट आयोजित कर रहे हैं, जबकि छात्र अपने सिलेबस रिवीजन को अंतिम रूप दे रहे हैं।
