UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की फाइनल बोर्ड परीक्षा के बीच बोर्ड ने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिए (12वीं) की परीक्षा के संबंध में यूट्यूब पर फर्जी खबरें प्रसारित करने के मामले में चार यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
