Get App

UP Board exam admit card 2026: जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, छात्रों को स्कूल से करना होगा संपर्क

UP Board exam admit card 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जहां से स्कूल उन्हें डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 1:01 PM
UP Board exam admit card 2026: जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, छात्रों को स्कूल से करना होगा संपर्क
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होता है।

UP Board exam admit card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) से हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की फाइनल परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होनी हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने का इंतजार कर रहे राज्य के छात्रों को अब अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। इसके बिना छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होती। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 10 से 15 दिन पहले 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्राइवेट छात्र अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि रेगुलर छात्रों को उनके हॉल टिकट उनके संबंधित स्कूलों से मिलेंगे।

बोर्ड की नीतियों के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड पोर्टल परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लाइव हो जाएगा। छात्रों को अपने स्कूलों के संपर्क में रहना चाहिए और अपडेट के लिए नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। एडमिट कार्ड फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। सभी खबरों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in है। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच होंगी।

एडमिट कार्ड पर जरूर देखें ये जानकारियां

छात्रों को एडमिट कार्ड पर छपी सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें छात्र का नाम और फोटो, माता-पिता के नाम, रोल नंबर, विषय-वार परीक्षा की तारीखें, और परीक्षा केंद्र का नाम और पता शामिल है।

उन्हें एडमिट कार्ड पर छपे परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश भी ध्यान से पढ़ने चाहिए। इसके अनुसार छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर छात्र के सिग्नेचर होने चाहिए।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें