UP Board Exam 2026 Center Final List Download: परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची हुई जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

UP Board Exam 2026 Center Final List Download: यूपी बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों के लिए बड़ अपडेट है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जिलेवार जारी की गई है

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 11:18 AM
Story continues below Advertisement
सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की गई है।

UP Board Exam 2026 Center Final List Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची आज जारी कर दी है। यह सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश में जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। यूपीएमएसपी के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 8433 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। अंतिम सूची में 596 राजकीय, 3453 एडेड और 3984 गैर सहायता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

यूपीएमएसपी की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन माध्यम से 7448 परीक्षा केंद्रों का चुनाव किय गया था। इन केंद्रों पर पहले चरण की आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिसके बाद 8033 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने 20 दिसंबर को जारी की थी। इसके बाद अंतिम चरण के लिए 3053 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, इनका परीक्षा करने के बाद संबंधित विद्यालय निरीक्षकों के समन्वय करते हुए निराकरण के बाद 8433 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची आज जारी की गई है।

इससे पहले एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई आधारभूत सूचनाओं के आधार पर यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7448 (910 राजकीय, 3484 एडेड और 3054) केंद्र निर्धारित किए थे। हालांकि आपत्ति निस्तारण के नाम पर जिलों से निर्धारित केंद्रों की संख्या 8033 हो गई। इनमें 596 राजकीय, 3453 एडेड और 3984 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। सभी 75 जिलों के 314 राजकीय विद्यालयों के केंद्र काट दिए गए।

बता दें, शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 2750945 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जबकि इंटरमीडिएट के लिए 2479352 छात्र पंजीकृत हुए हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से इन परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। वहीं, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 24 जनवरी से 01 फरवरी के बीच होगा। पहले चरण की परीक्षा आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांची, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती और देवीपाटन मंडलों में होगी। जबकि दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में 02 फरवरी से 09 फरवरी के बीच परीक्षा होगी।

UP Board Exam 2026 Centre Final List: 30 दिसंबर को बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी, दूसरे चरण में बोर्ड को मिली हैं इतनी आपत्तियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।