UP Board Intermediate Exam 2026: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 के 12वीं कक्षा के छात्रों को किसी एक विषय में अपने नंबरों में सुधार करने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का अवसर प्रदान कर सकता है। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) के छात्रों को 2020 से मिलती है कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने की सुविधा। देश के प्रमुख केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) में भी 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने की सुविधा है।
