UP Board Practical Exam 2026: यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के शैक्षिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का समय पास आता जा रहा है। हर गुजरते दिन के साथ छात्रों की बेचैनी और प्रशासन की तैयारी बढ़ रही है। यूपी बोर्ड परिषद नकल और धांधली मुक्त परीक्षा कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में राज्य के सभी 75 जिलों में कंट्रोल बना कर परीक्षा की तैयारी की जा रही है। बोर्ड ने आगामी 24 जनवरी से शुरू होने वाली बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ कंट्रोल रूम से सीधे निगरानी करने के निर्देश दे दिए हैं।
