उत्तर प्रदेश बोर्ड ने साल 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के जांचने का पूरा कर लिया है। लाखों छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। छात्र अपने नतीजे जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड अप्रैल के आखिरी तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सटीक डेट की जांच करने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.upmsp.edu.in पर विजिट करते रहना चाहिए।
