Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 25, 2025 / 2:22 PM IST

UP Board 10th 12th Result Out Highlights: 10वीं में यश बने टॉपर, 12वीं में महक ने मारी बाजी, upmsp.edu.in पर चेक करें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। 10वीं यश प्रताप सिंह, तो 12वीं में महक जयसवाल ने पूरे राज्य में किया टॉप। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in पर चेक किया जा सकेगा

UPMSP UP Board Result Highlights: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं।प्रयागराज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हेड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड  रिजल्ट घोषित कर दिया गया। यूपी बोर्ड के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने घोषित किया रिजल्ट। इस साल हाईस्कूल में 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट में

UP Board Result 10th 12th LIVE: UP बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले उम्मीदवार कई अलग-अलग तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UP Board Result 10th 12th LIVE: UP बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले उम्मीदवार कई अलग-अलग तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
APRIL 25, 2025 / 1:30 PM IST

UP Board Result 2025 Link: 10वीं और 12वीं में कितने छात्रों ने दी परीक्षा

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 5438597 छात्र रजिस्टर्ड थे। हाईस्कूल में 2740151 परीक्षार्थी और इण्टर मीडिएट में 2698446 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से ज्यादा CCTV कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा।

    APRIL 25, 2025 / 1:12 PM IST

    UP Board Result 2025 Link: पहली बार मिल रही ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट

    पहली बार यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के साथ ही ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट अभ्यर्थियों को देने जा रहा है। डुप्लीकेट मार्कशीट में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर और सभी विषयों के अंक शामिल होंगे। इससे अभ्यर्थी को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नौकरी के समय संबंधित विभाग की ओर से वेरिफिकेशन में भी सहूलियत होगी। हालांकि, रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन के अंदर ओरिजनल मार्कशीट भी संबंधित स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। 10वीं और 12वीं के छात्र इन डायरेक्ट लिंक- upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

      APRIL 25, 2025 / 1:04 PM IST

      UP Board Result 2025 Link: यूपी बोर्ड 10वीं की ये हैं टॉपर

      यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में इस बार जालौन के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। यश ने 600 में से 587 अंक के साथ 97.83% हासिल किए हैं। इनके अलावा अंशी, अभिषेक कुमार यादव पूरे राज्य के सेकंड टॉपर हैं, जबकि रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता थर्ड टॉपर हैं। छात्र इन डायरेक्ट लिंक- upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

        APRIL 25, 2025 / 1:00 PM IST

        UP Board Result 2025 Link: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर

        यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की महक जयसवाल ने टॉप किया है। महक ने 500 में से 486 अंक के साथ 97.20% हासिल किए हैं। इनके अलावा साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह, अनुष्का सिंह ने पूरे राज्य के सेकंड टॉपर हैं, जबकि मोहिना थर्ड टॉपर हैं। छात्र इन डायरेक्ट लिंक- upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

          APRIL 25, 2025 / 12:54 PM IST

          UP Board Result 2025 Link: 12वीं में कितनी लड़कियां हुईं पास

          यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे भी 25 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। UPMSP के आंकड़ों के अनुसार, इंटरमीडिएट में 76.60 फीसदी लड़के पास हुए, जबकि 86.37 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्र इन डायरेक्ट लिंक- upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

            APRIL 25, 2025 / 12:52 PM IST

            UP Board Result 2025 Link: 10वीं में कितने लड़के और कितनी लड़कियां पास हुईं

            UP बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। UPMSP के मुताबिक, हाईस्कूल में लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 86.66% और लड़िकयों का पासिंग पर्सेंटेज 93.87%  रहा। छात्र इन डायरेक्ट लिंक- upmsp.edu.in , upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

              APRIL 25, 2025 / 12:40 PM IST

              UP Board Result 2025 Link: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज

              उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। हाई स्कूल का पासिंग पर्सेंटेज 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट पासिंग पर्सेंटेज 81.15 फीसदी रहा।

                APRIL 25, 2025 / 12:38 PM IST

                UP Board Result 2025 Link: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

                उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट में महक जयसवाल ने 97% से ज्यादा अंक हासिल किए। छात्र यहां चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट- upmsp.edu.in

                  APRIL 25, 2025 / 12:25 PM IST

                  UP Board Result 2025 Link: शुरू होने वाली है UP बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस

                  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के हेड ऑफिस में बस कुछ ही देर में अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। मंच तैयार हो चुका है। इसी के साथ कुछ मिनट में करीब 51 लाख छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा, जब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

                    APRIL 25, 2025 / 12:17 PM IST

                    UP Board Result Link: फेल होने पर न घबराएं छात्र, मां-बाप बढ़ाएं मनोबल

                    ये बात छात्र और उनके माता-पिता के लिए है। अगर आप फेल हो जाते हैं, तो सबसे पहले तो आपने घबराना नहीं है और हौसला नहीं हारना है। साथ ही साथ माता पिता को भी अपने बच्चों का हौसला बढ़ान होगा, क्योंकि ये कोई जीवन परीक्षा नहीं है। इसलिए 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों से आप परेशान न हों।

                      APRIL 25, 2025 / 12:12 PM IST

                      UP Board Result Link: छात्र निकाल ले अपना एडमिट कार्ड

                      प्रयागराज बोर्ड ऑफिस यानी UPMSP के हेड ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच सज चुका है। अब से कुछ ही देर में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। इसलिए छात्र अपना-अपना एडिमट कार्ड निकाल लें और तैयार हो जाएं, अपनी पूरे साल की मेहनत के फल के लिए।

                        APRIL 25, 2025 / 12:06 PM IST

                        UP Board Result Link: छात्रों को कब मिलेगी फिजिकल मार्कशीट, सर्टिफिकेट

                        जैसा कि आज यानी 25 अप्रैल दोपहर 12.30 बजे UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि मई की शुरुआत में छात्रों को अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूल से मिल जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद ओरिजनल मार्कशीट पहले जोनल ऑफिस और फिर वहां से अलग-अलग जिलों को भेज दी जाएंगी।

                          APRIL 25, 2025 / 12:00 PM IST

                          UP Board Result Link: कहां देख सकते हैं UP बोर्ड का लाइव रिजल्ट?

                          UP माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल दोपहर 12.30 बजे घोषित करेगा। छात्र भी अपना रिजल्ट घोषित होते हुए लाइव देख सकते हैं। आप यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट Youtube पर- www.youtube.com/live/O0GN8bPbyAQ लाइव देख सकते हैं। यहां बोर्ड अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

                            APRIL 25, 2025 / 11:44 AM IST

                            UP Board 12th Result 2025: यहां से होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट का लाइव प्रसारण

                            UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का लाइव प्रसारण बस 50 मिनट से भी कम सयम में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शुरू हो जाएगा। रिजल्ट का ऐलान यूपी बोर्ड के हेड ऑफिस प्रयागराज से किया जाएगा।

                              APRIL 25, 2025 / 11:39 AM IST

                              UPMSP UP Board Result 2025 Live: अपने रोल नंबर से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

                              UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बस कुछ मिनटों में आने वाला है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड में इस बार करीब 51 लाख छात्रों ने साल 2025 में एग्जाम दिये हैं। आज इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। दोपहर 12:30 बजे 51 लाख छात्रों को अपना रिजल्ट और मार्क्स दोनों पता चल जाएंगे।

                                APRIL 25, 2025 / 11:33 AM IST

                                UPMSP UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड रिजल्ट में 6 में से 5 सब्जेक्ट में पास होना जरूरी

                                UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के नियम के अनुसार हाईस्कूल के छह में से पांच विषयों में पास होने के बाद भी छात्र को पास माना जाता है। एक पेपर मे मार्क्स कम होने पर छात्र अपनी आंसरशीट फिर चेक करा सकते हैं। साथ ही वह इम्प्रूवमेंट परीक्षा भी दे सकते हैं।

                                  APRIL 25, 2025 / 11:24 AM IST

                                  UP Board Result 2025: अब बस 1 घंटे में आने वाला है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, लिंक और रोल नंबर रखें तैयार

                                  यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट आने में अब बस एक घंटे का समय बचा है। छात्र अपना रोल नंबर अपने पास रखें। साथ ही लैपटॉय या मोबाइल की स्क्रीन पर यूपी बोर्ड की वेबसाइट खोलकर रखें। जैसे ही रिजल्ट जारी हो, अपना रोल नंबर और डिटेल डालकर रिजल्ट और मार्क्स देख लें।

                                    APRIL 25, 2025 / 11:15 AM IST

                                    UP Board 10th and 12th Result 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में कितने चाहिए मार्क्स?

                                    UP Board 10th and 12th Result 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को 100 में से न्यूनतम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। अगर प्रैक्टिकल वाला पेपर है, जिसमें थ्योरी के 70 नंबर और बाकी 30 नंबर प्रैक्टिकल के होते हैं। आपको पास होने के लिए 100 में से कुल 33 नंबर चाहिए। हालांकि, थ्योरी के 70 नंबर के पेपर में 23 अंक आने चाहिए। इसमें प्रेक्टिकल के मार्क्स जुड़ने से छात्र पास हो जाता है।

                                      APRIL 25, 2025 / 11:04 AM IST

                                      UP Board Result 2025: डिजीलॉकर से जाने सकते हैं रिजल्ट, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका

                                      UPMSP 12th Result 2025: वेबसाइट, SMS के अलावा डिजीलॉकर के जरिये रिजल्ट जान सकते हैं।

                                      12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस बार डिजीलॉकर पर भी जारी होगा। यहां आपको

                                      डिजीलॉकर के जरिये रिजल्ट जानने का तरीका बता रहे हैं।

                                      सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।

                                      अब Board Results सेक्शन में जाएं।

                                      अपनी कक्षा के मुताबिक UP Board Class 10 या Class 12th के सेक्शन का चुनाव करें।

                                      रोल नंबर, जन्मतिथि और कक्षा के मुताबिक जानकारी डाल दें।

                                      मैं सभी नियमों और शर्तों से सहमत हूं। - इस वाले बॉक्स पर क्लिक करके सबमिट कर दें।

                                      आपके स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

                                        APRIL 25, 2025 / 10:55 AM IST

                                        UP Board Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए यूपी बोर्ड की साइट हो जाएं हैंग, तो कैसे जानें मार्क्स?

                                        UP Board Result 2025: जब रिजल्ट आता है तो लाखों की संख्या में छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देखते हैं। कई बार वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा ट्रैफिक होने पर साइट हैंग होने लगती है। ऐसे में छात्र परेशान न हों। छात्र अपने मार्क्स SMS के माध्यम से जान सकते हैं। बस आपको अपने मोबाइल से एक SMS भेजना है और मार्क्स आपके मोबाइल पर आ जाएंगे।

                                        सबसे पहले अपने फोन का मैसेज बॉक्स यानी SMS खोलें।

                                        यहां UP12 के बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर डालें।

                                        इसके बाद कुछ भी टाइप नहीं करना है।

                                        अब ये SMS 56263 नंबर पर भेज दें।

                                        कुछ ही देर में आपके फोन पर मैसेज के जरिये रिजल्ट आ जाएगा।

                                          APRIL 25, 2025 / 10:48 AM IST

                                          UP Board Result 2025: छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?

                                          UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे देख सकते हैं रिजल्ट। आपको अपना बोर्ड रोल नंबर रिजल्ट देखने के लिए चाहिए।

                                          सबसे पहले छात्र यूपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

                                          अपने फोन नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।

                                          यूपी 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

                                          रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी डालकर सबमिट कर दें।

                                          कुछ देर में रिजल्ट आपके फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर होगा।

                                          आप अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से कुछ दिनों में मिल जाएगी।

                                            APRIL 25, 2025 / 10:41 AM IST

                                            UP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं के छात्र कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

                                            एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, छात्र अपना परिणाम UP Board की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे

                                            upmsp.edu.in

                                            upresults.nic.in

                                            results.gov.in

                                            results.nic.in

                                              APRIL 25, 2025 / 10:29 AM IST

                                              UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कौन सा जिला रहेगा सबसे आगे, पिछले साल भदोही ने मारी थी बाजी

                                              UPMSP UP Board Result 2025: साल 2025 में देखना होगा कि कौनसे जिले के छात्रों का रिजल्ट सबसे अच्छा आता है। पिछले साल भदोही के छात्रों का पासिंग रेट सबसे ज्यादा था। यहां बीते साल 96.08 फीसदी छात्रों का सफलता मिली थी। इंटरमीडिएट में अमरोहा के बच्चे सबसे आगे रहे थे।

                                              हाईस्कूल : टॉप टेन जिले (पास हुए छात्रों की संख्या का पास पर्सन्टेज)

                                              भदोही 96.08

                                              प्रयागराज 95.51

                                              गौतमबुद्ध नगर 95.11

                                              आगरा 94.98

                                              कानपुर नगर 94.38

                                              गाजियाबाद 94.29

                                              फतेहपुर 94.22

                                              संतकबीरनगर 93.85

                                              शामली 93.78

                                              अमरोहा 93.52

                                              इंटर में इन जिलों ने किया टॉप

                                              अमरोहा 91.27

                                              महोबा 90.51

                                              लखनऊ 90.49

                                              सिद्धार्थनगर 90.28

                                              हमीरपुर 89.83

                                              सोनभद्र 89.59

                                              फतेहपुर 89.59

                                              चित्रकूट 89.15

                                              अम्बेडकरनगर 88.70

                                              महाराजगंज 88.67

                                                APRIL 25, 2025 / 10:17 AM IST

                                                UPMSP UP Board Result 2025: टॉपर्स को सरकार देगी इनाम, 1 लाख कैश और लैपटॉप

                                                उत्तर प्रदेश सरकार बोर्ड रिजल्ट में टॉप करने वाल छात्रों को इनाम देगी। सराकर ने पिछले साल भी टॉपर्स को इनाम दिये थे। इस साल भी यूपी सरकार ने 10वीं और 12वीं के होनहार टॉपर्स को खास इनाम देने का फैसला किया है। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और सम्मान पत्र मिलेगा। वहीं, हर जिले के टॉपर्स को 21 हजार रुपये और सम्मान पत्र दिया जाएगा। यह इनाम छात्रों की मेहनत को सराहने और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने के लिए दिया जाएगा।

                                                  APRIL 25, 2025 / 10:05 AM IST

                                                  UP Board 10th Result Live: पिछले साल कैसा था 10वीं का रिजल्ट

                                                  पिछले साल UP बोर्ड कक्षा 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 89.55% रहा। इस बार भी UPMSP की ओर से दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसी दौरान 10वीं के टॉपर का नाम भी घोषित किया जाएगा।

                                                    APRIL 25, 2025 / 9:49 AM IST

                                                    UP Board Result 2025 Live: कब से कब तक हई थीं 10वीं 12वीं की परीक्षा

                                                    इस साल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्य भर के 8,140 सेंटर पर कराई गई थीं।

                                                      APRIL 25, 2025 / 9:42 AM IST

                                                      UP Board 10th Result Live: 10वीं की कॉपी चेक करने में बनाया रिकॉर्ड

                                                      इस बार UPMSP ने एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। महज 15 दिनों में 10वीं परीक्षा की कॉपी चेक कर ली गईं। 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपी की जांच पूरी कर ली गई थी।

                                                        APRIL 25, 2025 / 9:40 AM IST

                                                        UP Board Result 2025 Live: फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा एक और मौका

                                                        यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल यानी आज दोपहर 12.30 बजे आने वाला है। एक या दो परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को बोर्ड एक और मौका देगा। ऐसे छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम देकर परीक्षा को पास कर सकते हैं और अपना सला बचा सकते हैं। हालांकि, सप्लीमेंट्री परीक्षा कब और कैसे होगी इस सब की जानकारी आज बोर्ड रिजल्ट आने के बाद UPMSP की ओर से दी जाएगी।

                                                          APRIL 25, 2025 / 9:29 AM IST

                                                          UP Board 10th Result Live: टॉपर देने में सीतापुर लगाएगा हैट्रिक?

                                                          यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज आने वाले हैं। ऐसे में सभी निगाहें उत्तर प्रदेश सीतापुर पर टिकी हैं, क्योंकि पिछले दो सालों से यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजों में सीतापुर सबसे आगे रहा है। साल 2023 और 2024 में इसी जिले के छात्र हाई स्कूल टॉपर बने थे। इस बार सभी ये देखने के लिए तैयार हैं कि क्या इस बार भी सीतापुर रिजल्ट में हैट्रिक लगाएगा?

                                                            APRIL 25, 2025 / 9:15 AM IST

                                                            UP Board 10th Result Live: पिछले साल 10वीं के टॉपर

                                                            पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में प्राची निगम ने 591 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया। दीपिका सोनकर ने 590 अंक हासिल किए, जबकि नव्या सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह ने 588 अंक हासिल किए।

                                                              APRIL 25, 2025 / 9:05 AM IST

                                                              UP Board Result 2025 Live: कहां-कहां देख सकते हैं UP बोर्ड रिजल्ट

                                                              UP बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले उम्मीदवार कई अलग-अलग तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जैसे-

                                                              - आधिकारिक वेबसाइट पर

                                                              - SMS के जरिए ऑफलाइन मोड से

                                                              - DigiLocker पर

                                                              - UMANG एप्लीकेशन

                                                                APRIL 25, 2025 / 8:59 AM IST

                                                                UP Board Result 2025 Live: UPMSP के नतीजे ऑनलाइन कैसे देखें?

                                                                - आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं

                                                                - कक्षा 10 या 12 के परिणाम 2025 के लिए Exam Result लिंक पर क्लिक करें

                                                                - रोल नंबर और जन्म तिथि सहित जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें

                                                                - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 मार्कशीट सबमिट करें और देखें

                                                                - भविष्य के स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव कर लें

                                                                  APRIL 25, 2025 / 8:37 AM IST

                                                                  UP Board Result 2025 Live: कक्षा 10 का रिजल्ट देखने के लिए कौनसी हैं आधिकारिक वेबसाइट?

                                                                  - upmsp.edu.in

                                                                  - results.digilocker.gov.in

                                                                  - education.indianexpress.com

                                                                    APRIL 25, 2025 / 8:32 AM IST

                                                                    UP Board Result 2025 Live: DigiLocker पर कैसे चेक करें रिजल्ट

                                                                    - DigiLocker App डाउनलोड करें या गूगल क्रोम का इस्तेमाल करें और छात्र results.digilocker.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

                                                                    - जिन छात्रों ने अपना अकाउंट बना लिया है, वे सीधे लॉग-इन कर सकते हैं, जबकि जिन छात्रों ने अभी तक अकाउंट नहीं बनाया है, उन्हें अकाउंट बनाना होगा।

                                                                    - आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।

                                                                    - होमपेज पर UPMSP रिजल्ट सेक्शन पर जाएं और यूपी बोर्ड सिलेक्ट करें।

                                                                    - रोल नंबर, परीक्षा का साल दर्ज करें और डिटेल सबमिट करें।

                                                                    - यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। छात्र रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने डिजिलॉकर अकाउंट में सेव भी कर सकते हैं।

                                                                      APRIL 25, 2025 / 8:29 AM IST

                                                                      UP Board Result 2025 Live: न कटेगी न फटेगी मार्कशीट

                                                                      यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने यह बताया कि फिजिकल मार्कशीट और सर्टिफिकेट न तो फटेंगे और न ही पानी का उनपर कोई असर होगा, जिससे वे ज्याजा टिकाऊ और सुरक्षित होंगी।

                                                                        APRIL 25, 2025 / 8:16 AM IST

                                                                        UP Board Result 2025 Live: कब कराई गई थी बोर्ड परीक्षा

                                                                        उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 की हाई स्कूल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच कराई गई थीं। यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10 की परीक्षाएं राज्य भर में 8,000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गईं।

                                                                          APRIL 25, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                          UP Board Result 2025 Live: DigiLocker भी देख सकते हैं रिजल्ट

                                                                          यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, "कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम डिजिलॉकर की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं।" उन्होंने कहा कि दोनों कक्षाओं के लिए ‘डिजिलॉकर’ पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएंगी।

                                                                          सिंह ने कहा कि मार्कशीट पर डिजिटल रूप से सत्यापित हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कहा कि मार्कशीट की फिजिकल कॉपी भी पहले की तरह स्कूलों के जरिए वितरित की जाएंगी।

                                                                            APRIL 25, 2025 / 8:02 AM IST

                                                                            UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के नतीजे कहां चेक कर सकते हैं!

                                                                            अगर आपको भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे चेक करने हैं तो इसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ये साइट हैं-

                                                                            upmsp.edu.in और www.results.digilocker.gov.in

                                                                            पर रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

                                                                              APRIL 25, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                              UP Board Result 2025 Live: आज कितने बजे यूपी बोर्ड के नतीजे आएंगे!

                                                                              यूपी बोर्ड आज यानि 25 अप्रैल को दसवीं और बारहवीं के नतीजे दोपहर 12.30 बजे जारी करने वाला है। पिछले साल बोर्ड के नतीजे 20 अप्रैल को जारी हुए थे।

                                                                                APRIL 25, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                                UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी

                                                                                मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज यूपी बोर्ड के 10th और 12th के नतीजे आने वाले हैं। सबसे पहले और सटीक नतीजे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।