Get App

UP Board Result 2026: आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, टॉप करने वाले छात्रों के लिए खुलेगा खजाने का दरवाजा

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10-12वीं रिजल्ट 2026 रिजल्ट आने वाला है। यूपी बोर्ड में 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा टॉप करने वाले छात्रों को रिजल्ट के बाद नकद और लैपटॉप सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इस साल भी टॉप करने वाले छात्रों के लिए खजाने का दरवाजा खुलने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 12:20 PM
UP Board Result 2026: आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, टॉप करने वाले छात्रों के लिए खुलेगा खजाने का दरवाजा
राज्य सरकार की ओर से प्रदेश और जिला स्तर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाता है।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट आने का समय पास आता जा रहा है। छात्रों के लिए जहां एक-एक मिनट काटना मुश्किल हो रहा है, वहीं एक सवाल ये भी उठ रहा है कि इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को क्या-क्या मिलेगा ? पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो उनके लिए एक तरह से खजाने का दरवाजा खुलने जैसा अनुभव होता है।

यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को अपनी इस उपलब्धि के लिए नकद और लैपटॉप सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जाता है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश ही नहीं जिला स्तर पर सर्वाधिक नंबर पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। इसमें नकद, लैपटॉप, मेडल, किताब और सर्टिफिकेट शामिल है। बता दें, राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा के 50 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

राज्य और जिला टॉपर को नकद और लैपटॉप का पुरस्कार

उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाता है। साथ ही, लैपटॉप (या टैबलेट) और सम्मान पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर) भी मिलेगा। इसके अलावा, जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21,000 रुपये की नकद धनराशि दी जाती है। इन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। हालांकि, अभी न तो रिजल्ट जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा हुई है और न टॉपर को दिए जाने वाले पुरस्कारों पर सरकार या परिषद की ओर से अपडेट आया है। पिछले साल के ट्रेंड के आधार पर ये कयास लगाया जा रहा है।

रिजल्ट को दिया जा रहा अंतिम रूप

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूपीएमएसपी बहुत जल्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करने वाला है। इसके तुरंत बाद ही upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। इस समय यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट पूरी तरह तैयार होते ही आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी।

एक से दो दिन में जारी होंगे रिजल्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें