Get App

UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट देखें, 3539 पदों के लिए अब शुरू होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन

UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 3539 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2026 पर 9:58 AM
UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट देखें, 3539 पदों के लिए अब शुरू होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, पात्रता जांच और अन्य औपचारिकताओं के चरण में शामिल होना होगा।

UP TGT Result 2026: यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UP TGT) परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीजीटी परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दिया है। यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और विषयवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में सफल परीक्षार्थियों के रोल नंबर की सूची दी गई है। जिन कैंडिडेट के रोल नंबर लिस्ट में होंगे, उन्हें तय नियमों के तहत भर्ती प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए क्वालिफाइड माना जाएगा। यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 में शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें