Get App

UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी ने प्री का पेपर किया जारी, GS पेपर 1 और 2 के PDF यहां से करें डाउनलोड!

इस साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में लगभग 979 रिक्तियां निकाली गई है। बता दें कि UPSC CSE की चयन प्रक्रिया तीन चरणों प्री, मेंस और इंटरव्यू में होती है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 27, 2025 पर 5:34 PM
UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी ने प्री का पेपर किया जारी, GS पेपर 1 और 2 के PDF यहां से करें डाउनलोड!
UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा 25 मई, रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई थी

UPSC CSE Prelims 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2025 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा पेपर देखना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से GS पेपर 1 और GS पेपर 2 के PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा 25 मई (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक पाली दो घंटे की थी। परीक्षा में दो पेपर जनरल स्टडीज पेपर 1 (GS Paper 1 और जनरल स्टडीज पेपर 2 (CSAT)थे।

कैसे डाउनलोड करें पेपर?

UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

चरण 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2:'Examinations' (परीक्षाएं) टैब पर क्लिक करें और 'Active Examinations'(सक्रिय परीक्षाएं) चुनें।

चरण 3:'Civil Services Preliminary Examination 2025' (सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025) पेज खोलें।

चरण 4: दूसरे टेबल तक स्क्रॉल करें और GS पेपर 1 और GS पेपर 2 के लिंक पर क्लिक करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें