UPSC Success Story: पिता सड़कों पर बेचते थे पकौड़े और बेटी IAS बनकर निकली। ये सच्ची और प्रेरित करने वाली कहानी है दीपेश कुमारी की। राजस्थान के भरतपुर की दीपेश की जिंदगी कभी आसान नहीं रही। एक कमरे में सात जनों का परिवार 25 साल तक रहता रहा। उनके पिता गोविंद कुमार सड़कों पर पकौड़े और स्नैक्स बेचते रहे। लेकिन दीपेश ने इन मुश्किलों को कभी अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया। सीमित संसाधनों और पहाड़ सी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई को हमेशा सबसे ऊपर रखा। इसी का नतीजा है कि वो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा AIR 93 रैंक के साथ पास करने में सफल रहीं।
