BHU PG Admission 2025: प्रवेश का आखिरी मौका, ऑफलाइन करें आवेदन

BHU PG Admission 2025: देश के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए प्रवेश का बिलकुल आखिरी मौका है। बीएचयू में स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 6 सितंबर से मॉप अप काउंसिलिंग होगी। इसके लिए छात्रों को निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय में आवेदन करना होगा।

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 7:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मॉप अप राउंड काउंसिलिंग में मेरिट के आधार पर छात्रों को दिया जाएगा मौका।

BHU PG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्विद्यालय (BHU) में पढ़ाई करने का इच्छा बहुत से छात्रों की होगी, लेकिन यहां हर किसी को प्रवेश नहीं मिल पाता है। इस संस्थान में प्रवेश पाने से जो छात्र चूक गए हैं उनके लिए मॉप अप काउंसिंलिंग का आखिरी मौका है। बीएचयू के स्नातकोत्तर कार्यक्रम में प्रवेश पाने का आखिरी मौका 6 सितंबर को मिल रहा है। इसके लिए इच्छुक छात्र नियत समय पर विश्वविद्यालय पहुंच कर आवेदन कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ये काउंसिलिंग उन छात्रों के लिए आयोजित की है, जिन्हें सामान्य या स्पॉट राउं की काउंसिलिंग में सीट नहीं मिल पाई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 2 सितंबर से मॉप अप राउंड की काउंसिलिंग होने तक सीट छोड़ने का विकल्प बंद रहेगा, ताकी सही खाली सीटों की गिनती हो सके। यह राउंड सिर्फ एक बार आयोजित होगा और इसमें अपग्रेडेशन का कोई विकल्प नहीं होगा।

मॉप अप राउंड काउंसिलिंग की प्रक्रिया

मॉप अप राउंड की काउंसलिंग संबंधित डिपार्टमेंट या सेंटर में 6 सितंबर 2025 से ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच, आवेदन करना होगा। जरूरी दस्तावेज और 2000 के डिमांड ड्राफ्ट के साथ संबंधित विभाग में रिपोर्ट करें।

मेरिट के आधार पर मिलेगा मौका

मॉप अप राउंड में सीट आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी पीजी कोर्स की काउंसिलिंग में वही छात्र हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश के लिए आयोजित टेस्ट में हिस्सा लिया है और उसमें सफल रहे हैं। इसमें जीडीपीआई, प्रैक्टिकल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट भी शामिल है।


48 घंटे में आ जाएगा नतीजा

मॉप अप राउंड की काउंसिलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को इसके नतीजे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इस राउंड की काउंसलिंग का परिणाम 48 घंटे बाद जारी करने के बाद अंतिम रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे मॉप अप राउंड में सीट मिलने के बाद फीस जमा नहीं की तो छात्रों की डीडी जब्त हो सकती है।

इन्हें वापस मिल जाएगा डीडी

छात्रों को डिमांड ड्राफ्ट ‘द रजिस्ट्रार, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी’ के नाम पर जमा करना होगा। सीट मिलने के बाद फीस जमा करने वाले छात्रों को ये डीडी उसी समय लौटा दिया जाएगा। सीट नहीं मिलने पर भी छात्रों को डीडी तुरंत लौटा दिया जाएगा। लेकिन सीट मिलने के बाद फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों का डीडी वापस नहीं होगा।

इन छात्रों को मिलेगा मौका

बीएचयू पीजीमॉप अप राउंड में पहले से ही पंजीकृत छात्रों को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। मगर, इसके लिए योग्य छात्र वही होंगे, जिन्हें किसी भी रेगलुर या स्पॉट राउंड में कोई सीट लॉक नहीं की होगी।

  • रेगुलर या स्पॉट राउंड की काउंसिलिंग में सीट नहीं ले पाए।
  • सीट कैंसल या विड्रॉ कर दी।
  • फीस जमा नहीं की।
  • अभी भी वेटिंग में हैं।

MCC NEET UG 2025: नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।