MCC NEET UG 2025: नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके मुताबिक रजिस्ट्रेशन 4 से 9 सितंबर तक होगा। उम्मीदवार 5 से 9 सितंबर तक चॉइस भर पाएंगे

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 6:13 PM
NEET UG काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है (Photo: Canva)

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एमसीसी ने NEET UG काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, NEET UG काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा।

उम्मीदवार 5 से 9 सितंबर के बीच चॉइस भर सकेंगे, जबकि चॉइस लॉक करने की सुविधा सिर्फ 9 सितंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक मिलेगी।

कब तक होगा सीट अलॉटमेंट


दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 10 से 11 सितंबर तक होगी और इसका रिजल्ट 12 सितंबर, 2025 को जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार 13 से 19 सितंबर के बीच अपने कॉलेड में जाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद 20 और 21 सितंबर को संस्थान ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों के डाक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस बीच, राउंड 1 की सीट छोड़ने की आखिरी तारीख 3 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट छोड़ सकते हैं और इसके लिए उनकी सुरक्षा राशि भी नहीं कटेगी।

कैसे करें नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन

इस आसान स्टेप्स की मदद से करें नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए NEET UG Counselling 2025 Round 2 Registration लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नए पेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 4: एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 5: भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।

शुरू किया दिव्यांगजन पोर्टल

यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा अब दिव्यांगजन पोर्टल पर शुरू हो गई है। यह पोर्टल 5 सितंबर, 2025 को शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। योग्य उम्मीदवार एनएमसी के नियमों के अनुसार अपना प्रमाणपत्र पाने के लिए एमसीसी द्वारा तय किए गए दिव्यांगता केंद्रों पर जा सकते हैं। एमसीसी ने दिव्यांग उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 13 नए दिव्यांगता केंद्र शामिल किए हैं। यहां उम्मीदवार अपनी जांच करवा सकते हैं और काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवश्यक दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

RPSC Senior Teacher Recruitment: कब तक जारी होगा सीनियर टीचर भर्ती का एडमिट कार्ड, ऐसे करें पाएंगे चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।