RPSC Senior Teacher Recruitment: कब तक जारी होगा सीनियर टीचर भर्ती का एडमिट कार्ड, ऐसे करें पाएंगे चेक

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: RPSC जल्द ही स्टेट सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में सीनियर टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसकी आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 31, 2025 पर 7:09 PM
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है ताकि सुरक्षा जांच और पहचान की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके

RPSC Senior Teacher Recruitment: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) में सीनियर टीचर के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही स्टेट सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में सीनियर टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद फॉर्म के लिए अप्लाई किए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक RPSC सीनियर टीचर भर्ती का एग्जाम 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा किस जिले में होगी, इसकी जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा से सात दिन पहले दी जाएगी।

कब तक पहुंचना होगा एग्जाम सेंटर


आरपीएससी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही एग्जाम सेंटर में एंट्री कर पाएंगे। इसके बाद किसी को अंदर आने की परमिशन नहीं होगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है ताकि सुरक्षा जांच और पहचान की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके। आरपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालक लॉगिन करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इन आसान स्टेप्स की मदद से डाउनलोड करें RPSC का एडमिट कार्ड

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड टैब को खोलें और ‘Senior Teacher Admit Card Download’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4: सबमिट करने के बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: एडमिट को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इन चीजों को ले जाना जरूरी

एग्जाम सेंटर पर सभी अभ्यर्थियों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाना होगा। अगर आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या धुंधली है, तो उम्मीदवार ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी जैसे अन्य आईडी कार्ड भी दिखा सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी पर हाल की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा।

UPSC फाइनल लिस्ट से बाहर हुए उम्मीदवारों के लिए नई पहल, अब ‘प्रतिभा सेतु’ आसान करेगा नौकरी की राह, जानें कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।