Get App

Vivo Ignite 2025: वीवो इंडिया ने 'इग्नाइट 2025' में स्टूडेंट इनोवेटर्स को दिए ₹35 लाख के स्कॉलरशिप

Vivo India: नई दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल के फाइनल में देश भर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस साल के संस्करण में 660 जिलों के 9,000 से अधिक स्कूलों से 37,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 5,600 से अधिक प्रोजेक्ट जमा किए गए

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 18, 2025 पर 5:04 PM
Vivo Ignite 2025: वीवो इंडिया ने 'इग्नाइट 2025' में स्टूडेंट इनोवेटर्स को दिए ₹35 लाख के स्कॉलरशिप
ओडिशा के नौवीं कक्षा के छात्र प्रतीक सेठी को उनके प्रोजेक्ट 'AI पावर्ड क्रिमिनल एक्टिविटी डिटेक्शन थ्रू सेंसर-लेस सेंसिंग' के लिए पहला पुरस्कार मिला

Vivo Ignite 2025: वीवो इंडिया ने अपने एजुकेशन इनीशिएटिव 'वीवो इग्नाइट: टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन इनिशिएटिव' के तीसरे संस्करण के राष्ट्रीय विजेताओं की घोषणा की है। इसके तहत कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को रियल वर्ल्ड की चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से बनाए गए टेक्निकल प्रोजेक्ट्स के लिए कुल लगभग ₹35 लाख की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। बता दें कि वीवो इंडिया CIET-NCERT, IITM प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन और UN ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया के सहयोग से ये इनिशिएटिव चलाती है।

15 जून को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल के फाइनल में देश भर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस साल के संस्करण में 660 जिलों के 9,000 से अधिक स्कूलों से 37,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 5,600 से अधिक प्रोजेक्ट जमा किए गए। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।

शीर्ष विजेता और उनके प्रोजेक्ट्स

फर्स्ट रैंक: ओडिशा के नौवीं कक्षा के छात्र प्रतीक सेठी को उनके प्रोजेक्ट 'AI पावर्ड क्रिमिनल एक्टिविटी डिटेक्शन थ्रू सेंसर-लेस सेंसिंग' के लिए पहला पुरस्कार मिला। उनका सिस्टम कैमरे या निगरानी उपकरणों पर निर्भर हुए बिना असामान्य गतिविधि का पता लगाने के लिए वाई-फाई सिग्नल का उपयोग करता है। इसके लिए उन्हें ₹4 लाख की स्कॉलरशिप मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें