Assam Police Raid on Pawan Khera: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है। यह रेड पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर हुई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह फिलहाल घर पर मौजूद नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता के घर असम के साथ दिल्ली पुलिस भी मौजूद है। कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने रविवार शाम असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से पूछा था कि क्या उनके परिवार की विदेशों में संपत्तियां और कंपनियां हैं।
