Get App

SP UP Poll Manifesto: यूपी चुनाव में सपा का शिक्षा पर बड़ा दांव! अखिलेश यादव के विजन में सरकारी स्कूल, बेटियों की मुफ्त पढ़ाई और 6% GDP का लक्ष्य

SP UP Election Manifesto: समाजवादी पार्टी (SP) के एजुकेशन विजन में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें 26 हजार से अधिक बंद सरकारी प्राथमिक स्कूलों को दोबारा खोलना, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, एजुकेशन बजट को तीन गुना बढ़ाना और GDP का लगभग 6 फीसदी शिक्षा पर खर्च करना प्रमुख हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 6:36 PM
SP UP Poll Manifesto: यूपी चुनाव में सपा का शिक्षा पर बड़ा दांव! अखिलेश यादव के विजन में सरकारी स्कूल, बेटियों की मुफ्त पढ़ाई और 6% GDP का लक्ष्य
SP UP Election Manifesto: सरकारी स्कूलों में डिजिटल एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है (फाइल फोटो)

SP UP Election Manifesto: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (26 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी किया। यूपी चुनाव की राजनीतिक तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी ने एजुकेशन को अपने एजेंडे का एक प्रमुख हिस्सा बनाया है। पार्टी के एजुकेशन संबंधी प्रस्तावों में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने से लेकर उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और लड़कियों को KG से PG तक फ्री शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के शिक्षा संबंधी विजन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी शिक्षा को केवल एक सरकारी सुविधा के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव के माध्यम के रूप में पेश कर रही है। पार्टी के दस्तावेज में 'राज्य शिक्षा नीति 2027' का उल्लेख करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सीखने की प्रक्रिया में नवाचार और शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की बात कही गई है।

26 हजार से अधिक बंद सरकारी स्कूल फिर खोलने का प्रस्ताव

अखिलेश यादव ने कहा कि घोषणापत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे चर्चित प्रस्तावों में 2017 से बंद पड़े 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलने की बात शामिल है। इस प्रस्ताव की खास बात यह है कि स्कूलों को केवल छात्रों की संख्या के आधार पर नहीं देखा जाएगा। दस्तावेज के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ऐसे स्थानों पर भी स्कूल संचालित किए जाएंगे जहां केवल एक छात्र या छात्रा ही दाखिला लेता हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें