Get App

Call Me Bae 2: दो लड़के... एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे 2' के नए पोस्टर में लव ट्राएंगल का तड़का

Call Me Bae 2: अनन्या पांडे स्टारर कॉल मी बे सीजन 2 का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर 2026 को होगा। इसका नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें लव ट्राएंगल का जाल बिछा दिखा रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 5:47 PM
Call Me Bae 2: दो लड़के... एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे 2' के नए पोस्टर में लव ट्राएंगल का तड़का
नए सीजन में एक बार फिर पसंदीदा कास्ट की वापसी हो रही है। इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं।

Call Me Bae 2: पॉपुलर सीरीज कॉल मी बे सीजन 2 में बे अपनी जिंदगी में प्यार से भरे रोमांटिक प्लॉट के बीच नए ट्विस्ट के साथ नजर आने वाली है। प्राइम वीडियो की सीरीज इस बार अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा और विहान समत के बीच लव ट्राएंगल देखने मिलने वाला है।

इसके वजह से सीरीज खुद में सीरियस केमिस्ट्री और उलझी हुई भावनाएं लिए हुए है। सीरीज में नील और अगस्त्य दोनों का अपना अलग अंदाज है, तो क्या बे की ओल्ड स्कूल लव लाइफ में कुछ भी सुलझा हुआ नजर नहीं आ रहा है? जो भी हो, इस रोमांटिक मुकाबले में दर्शकों की दिलचस्पी अभी से बढ़ गई है। तो बताएं आप किसकी टीम में हैं?

इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें