IPS Alok Singh: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी पुलिस सेवा से उनके रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले सौंपी गई है। आलोक सिंह अभी प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) के महानिदेशक (DG) के पद पर हैं।
