RBI Gold Reserves: भारत अपने सोने के भंडार को लगातार देश के भीतर ला रहा है। सितंबर 2026 को समाप्त छह महीनों में 60.08 टन सोना देश में वापस लाया गया, जिससे घरेलू हिस्सेदारी मार्च के 77.23% से बढ़कर लगभग 84% पर पहुंच गई। यह कदम इस बात का संकेत है कि अब बड़े पैमाने पर सोना अपने देश में सुरक्षित रखने पर जोर दिया जा रहा है।
