Get App

रॉकेट बन सकते हैं ये 3 आईटी स्टॉक्स, Bernstein ने दी आउटपरफॉर्म की रेटिंग

आईटी सेक्टर में रौनक लौटती दिख रही है। कई भारतीय आईटी कंपनियों ने एआई पर फोकस बढ़ाया है। इसका पॉजिटिव असर उनके कारोबार पर पड़ा है। 26 नवंबर को निफ्टी आईटी सूचकांक में 1.19 फीसदी की तेजी दिखी। छह महीने में यह सूचकांक 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 1:23 PM
रॉकेट बन सकते हैं ये 3 आईटी स्टॉक्स, Bernstein ने दी आउटपरफॉर्म की रेटिंग
बर्नस्टीन की कवरेज लिस्ट में Coforge, Persistent Systems, Infosys, Wipro, HCLTech, Tech Mahindra और TCS शामिल हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म बर्नस्टीन ने भारत में एआई और आईटी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। उसने सात आईटी शेयरों में से तीन को आउटपर्फॉर्म रेटिंग दी है, जबकि दो शेयरों पर न्यूट्रल और दो पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है।

बर्नस्टीन की कवरेज लिस्ट में Coforge, Persistent Systems, Infosys, Wipro, HCLTech, Tech Mahindra और Tata Consultancy Services (TCS) शामिल हैं। इनमें से सिर्फ Coforge, Persistent Systems और HCL Tech को आउटपरफॉर्म रेटिंग मिली है।

Coforge का शेयर 28% चढ़ सकता है

ब्रोकरेज फर्म ने कोफोर्ज के शेयरों के लिए 2,750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 28 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, AI क्षमताओं के मामले में Coforge सबसे मजबूत कंपनियों में से एक है। उसका अनुमान है कि कंपनी की ग्रोथ वित्त वर्ष 2030 तक मौजूदा 17 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी का EBIT मार्जिन पिछले वित्त वर्ष के अंत के 14.4 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2030 तक 18 फीसदी पहुंच सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें