Wipro-BP Deal: दिग्गज ब्रिटिश एनर्जी कंपनी बीपी (BP) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी पर आईटी सर्विसेज कंपनी के शेयर आज 4% से अधिक उछल पड़े। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत विप्रो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ऑटोमेशन के जरिए बीपी के कोर फाइनेंस ऑपरेशंस में बदलाव करेगी। इसने शेयरों की चमक बढ़ा दी। फिलहाल बीएसई पर यह 3.68% की बढ़त के साथ ₹195.65 (Wipro Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 4.58% उछलकर ₹197.35 तक पहुंचा था।
विप्रो और बीपी के बीच साझेदारी के तहत भारत, हंगरी और मलेशिया में फाइनेंस ऑपरेशंस को सपोर्ट करने वाले बीपी के करीब 3 हजार एंप्लॉयीज विप्रो में आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट $50 करोड़ से अधिक (करीब ₹4600 करोड़) का है, जिससे विप्रो को छह से सात साल तक सालाना $7.5 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। हालांकि विप्रो को रेवेन्यू मिलने की शुरुआत वित्त वर्ष 2028 से हो सकती है
क्या कहना है कि ब्रोकरेज फर्म का?
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार यह कॉन्ट्रैक्ट उन दो बड़ी डील्स में से एक है, जो पिछली तिमाही से टल गई थीं। इस समझौते से विप्रो के रेवेन्यू में सुधार आ सकता है। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि यूरोप और मिडिल ईस्ट (EMR) सेगमेंट में FY24 की पहली तिमाही के बाद से कंपनी के रेवेन्यू में 36% की गिरावट आई है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने चेतावनी दी है कि आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री में, खासतौर से बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए कॉम्पटीशन बहुत अधिक बनी हुई है, जिसका असर इस डील के शुरुआती दौर पर पड़ सकता है।
कोटक का अनुमान है कि बीपी के साथ हुई इस डील की विप्रो के सालाना रेवेन्यू में 70-80 बेसिस पॉइंट्स से भी कम हिस्सेदारी रह सकती है। इसके अलावा कंपनी को अपनी ग्रोथ को और स्पष्ट करने के लिए लगातार नई डील्स हासिल करके दिखानी होंगी। ब्रोकरेज फर्म का यह भी मानना है कि विप्रो का शेयर अभी अपनी फुल वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में कोटक का मानना है कि नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बावजूद इस शेयर को लेकर बहुत अधिक पॉजिटिव नजरिया रखने की गुंजाइश कम है।
एक साल में कैसी रही Wipro के शेयरों की चाल
विप्रो के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 22 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹273.15 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 ही महीने में यह 42.67% टूटकर 30 सितंबर 2026 को ₹156.60 पर आ गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।