Experts View : जारी रहेगी बैंक शेयरों की तेजी, न्यू एज शेयरों में दिख रहे कमाई के मौके

Experts View :हर्षा उपाध्याय ने कहा कि पिछले 3-4 हफ्तों में भारत को लेकर विदेशी निवेशकों के रुख में बड़ा पॉजिटिव बदलाव हुआ है। बाजार के फंडामेंटल्स तो पहले से ठीक-ठाक हैं। अभी जो नतीजे आए वे जून तिमाही से भी अच्छे रहे हैं। एनर्जी की कीमतों में बढ़त के बावजूद भी कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। मार्केट का सेटअप पॉजिटिव हुआ है

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Experts View :हर्षा उपाध्याय को न्यू एज शेयरों में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उनका फिनटेक और क्विक कॉमर्स स्पेस पर पॉजिटिव नजरिया है। ईएमएस शेयरों पर भी उनका व्यू पॉजिटिव है

Experts View : गुरुवार, 26 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी पिछले सत्र की बढ़त को आगे बढ़ाते दिखे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 444 अंक यानी 0.53% बढ़कर 84,383 पर और निफ्टी 98 अंक यानी 0.38% बढ़कर 25,917 पर पहुंच गया है। सेक्टोरल मोर्चे पर, रियल्टी और IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। इनके इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े हैं। इसके बाद मेटल सेक्टर में 1.58% की बढ़त दिखी हैं। वहीं, मीडिया, ऑटो और FMCG शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर रहा है। मिडकैप शेयरों में 0.61% और स्मॉलकैप शेयरों में 0.77% की तेजी आई है। इसके अलावा, इंडिया VIX 1.75% गिरकर 17.36 पर आ गया है। निफ्टी की बढ़त में HDFC बैंक, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज का सबसे बड़ा योगदान रहा है। जबकि ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व ने बेंचमार्क पर दबाव डाला है।

ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए कोटक महिंद्रा एएमसी (Kotak Mahindra AMC) के CIO हर्षा उपाध्याय ने कहा कि पिछले 3-4 हफ्तों में भारत को लेकर विदेशी निवेशकों के रुख में बड़ा पॉजिटिव बदलाव हुआ है। बाजार के फंडामेंटल्स तो पहले से ठीक-ठाक हैं। अभी जो नतीजे आए वे जून तिमाही से भी अच्छे रहे हैं। एनर्जी की कीमतों में बढ़त के बावजूद भी कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। मार्केट का सेटअप पॉजिटिव हुआ है। कच्चे तेल में नरमी से रुपए को सपोर्ट मिला है। अगर क्रूड में नरमी और रुपए में मजबूती बनी रहती है तो मार्केट का सेटअप आगे भी अच्छा रहेगा।

बैंकिग सेक्टर में जारी रहेगी तेजी


बैंकिग सेक्टर पर बात करते हुए हर्षा उपाध्याय ने कहा कि इस सेक्टर में जो भी परेशानियां चल रही थी वो काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं। बैंकों की डिपॉजिट और क्रेडिट ग्रोथ बढ़ी हैं। ब्याज की दरें बढ़ने से NIM को सपोर्ट मिल रहा है। बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ 18-19% के करीब है। बैंकों का वैल्युएशन इस समय सबसे ज्यादा सस्ता है। इनमें भी लार्जकैप का वैल्युएशन और भी सस्ता है। बैंकों में हालिया तेजी तो बस एक शुरूआत है। आगे इनमें और तेजी आएगी।

IT सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में निवेश करने का नजरिया कायम

उन्होंने आगे कहा कि IT सेक्टर पर उनका चुनिंदा शेयरों में निवेश करने का नजरिया कायम है। IT कंपनियों के बिजनेस में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। IT शेयरों का वैल्युएशन अभी भी नीचे हैं। 2-3 साल के लिहाज से देखें तो डिफेंस जैसे दूसरे सेक्टर IT से बेहतर दिख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एंटी एआई ट्रेड सिर्फ एक पापुलर नैरेटिव है पूरा सच नहीं। आईटी के वैल्युएशन तो नीचे आए हैं, लेकिन बिजनेस के फंडामेंटल्स में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। आईटी में सेलेक्टिव रहने की ही सलाह है।

डिफेंस सेक्टर पर ओवरवेट

हर्षा उपाध्याय ने बताया कि वे डिफेंस सेक्टर पर ओवरवेट हैं। इस सेक्टर में उनका काफी डाइवर्सिफाइड नजरिया है। इस सेक्टर में सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में अच्छी कंपनियां हैं। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वॉर फेयर और एक्सप्लोसिव पर फोकस करने वाली कंपनियां ज्यादा अच्छी लग रही हैं। लेकिन यह बात भी ध्यान में रखना चाहिए कि यह सेक्टर काफी चल चुका है। यहां भाव काफी महंगे हो चुके है। ऐसे में रिस्क डाइवर्सिफिकेशन करके चलने की सलाह होगी।

न्यू एज शेयरों में कमाई के मौके

हर्षा उपाध्याय को न्यू एज शेयरों में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उनका फिनटेक और क्विक कॉमर्स स्पेस पर पॉजिटिव नजरिया है। ईएमएस शेयरों पर भी उनका व्यू पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीनों में उन्होंने इस स्पेस में काफी नई पोजीशन बनाई है।

 

 

Sugar Stocks : धामपुर शुगर, उत्तम शुगर, श्री रेणुका और बजाज हिंदुस्तान 14% तक भागे, जानिए कहां से मिल रहा ईंधन

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।