Sugar Stocks : धामपुर शुगर, उत्तम शुगर, श्री रेणुका और बजाज हिंदुस्तान 14% तक भागे, जानिए कहां से मिल रहा ईंधन

Sugar Stocks :ISMA के शुरुआती अनुमान के मुताबिक 2026-27 में भारत का चीनी उत्पादन 26.5 मिलियन टन रह सकता है। यह पिछले सीजन के 27.9 मिलियन टन से कम है। उत्पादन में कमी की उम्मीद को देखते हुए चीनी शेयरों में तेजी आई है

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 11:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sugar stocks : धामपुर शुगर के शेयरों में 14.34 प्रतिशत की तेज़ी आई है और ये 181.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे दिखे। जबकि उत्तम शुगर मिल्स के शेयरों में 11.8 प्रतिशत की तेजी आई और ये 388.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए

Sugar Stocks : गुरुवार, 26 नवंबर को शुरुआती कारोबार में चीनी कंपनियों के शेयरों में 14 प्रतिशत तक की तेजी देखने के मिली है। यह तेजी ISMA द्वारा 2026-27 मार्केटिंग ईयर के लिए भारत के चीनी उत्पादन में गिरावट का अनुमान जताए जाने के बाद देखने को मिली है। धामपुर शुगर मिल्स, उत्तम शुगर मिल्स, श्री रेणुका शुगर्स, बजाज हिंदुस्तान शुगर, बलरामपुर चीनी मिल्स और डालमिया भारत शुगर उन कंपनियों में शामिल रहीं,जिनके शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया है।

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के शुरुआती अनुमान के मुताबिक 2026-27 में भारत का चीनी उत्पादन 26.5 मिलियन टन रह सकता है। यह पिछले सीजन के 27.9 मिलियन टन से कम है। उत्पादन में कमी की उम्मीद को देखते हुए चीनी शेयरों में तेजी आई है। गन्ने के रकबे में कमी, मानसून की खराब बारिश और खासकर महाराष्ट्र जैसे बड़े उत्पादक राज्यों में उत्पादन घटने के अनुमान के चलते चीनी की सप्लाई तंग हो सकती है। इसके चलते चीनी की कीमतों में बढ़त हो सकती है।

शुगर शेयरों की चाल पर एक नजर


धामपुर शुगर के शेयरों में 14.34 प्रतिशत की तेज़ी आई है और ये 181.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे दिखे। जबकि उत्तम शुगर मिल्स के शेयरों में 11.8 प्रतिशत की तेजी आई और ये 388.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। श्री रेणुका शुगर्स के शेयरों में 12 प्रतिशत की बढ़त हुई और ये 18.88 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जबकि बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों में 9 प्रतिशत की तेज़ी आई और ये 17.42 रुपये पर पहुंच गए। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में 8.7 प्रतिशत की बढ़त हुई और ये 45.31 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर जाते दिखे।

अन्य बढ़त वाले शेयरों में लरामपुर चीनी मिल्स के शेयर 6.7 प्रतिशत बढ़कर 653 रुपये पर पहुंच गए,जबकि डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों में 6.4 प्रतिशत की तेजी आई और ये 471.60 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। ईआईडी पैरी के शेयर 3.5 प्रतिशत बढ़कर 672.25 रुपये पर आ गए और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयर 3.3 प्रतिशत चढ़कर 236.70 रुपये पर पहुंच गए।

शुगर शेयरों को कहां से मिल रहा ईंधन?

इंडस्ट्री बॉडी ISMA के अनुसार, गन्ने की कम पैदावार और मानसून की खराब बारिश के कारण अक्टूबर से शुरू हुए 2026-27 मार्केटिंग वर्ष में भारत का कुल चीनी उत्पादन 15 प्रतिशत घटकर 265.21 लाख टन रहने का अनुमान है। भारत में चीनी की सालाना मांग 280-285 लाख टन रहने का अनुमान है। मांग की तुलना में उत्पादन कम रहने से पहले से ही महंगी चल रही चीनी और महंगी हो सकती है।

बुधवार को इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने 2026-27 मार्केटिंग ईयर (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन का प्रारंभिक अनुमान जारी किया है। अपने शुरुआती पूर्वानुमान में एसोसिएशन ने 2026-27 में कुल चीनी उत्पादन 265.21 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है।

2025-26 मार्केट ईयर के दौरान, चीनी का कुल उत्पादन 312.13 लाख टन रहा, जबकि इथेनॉल बनाने के लिए 32.42 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया। इस तरह,इस साल चीनी का शुद्ध उत्पादन 279.71 लाख टन रहा।

ISMA ने एक बयान में कहा,"चूंकि 2026-27 के दौरान इथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, इसलिए मौजूदा सीजन के लिए सकल (gross) और शुद्ध (net) चीनी उत्पादन के अनुमान एक समान हैं।"

अगर 2025-26 के 279.71 लाख टन के शुद्ध उत्पादन से तुलना करें तो 2026-27 में चीनी उत्पादन में 5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

उत्तर प्रदेश में 2026-27 में कुल चीनी उत्पादन 88.96 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 95.42 लाख टन था। महाराष्ट्र में 2025-26 मार्केटिंग ईयर के दौरान 112.45 लाख टन के मुकाबले 86.85 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की संभावना है।

 

 

Currency Check : डॉलर के मुकाबले रुपए में आज दिख रही कमजोरी, करेंसी एक्सपर्ट्स ने USD-INR पेयर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।