Siemens Energy Share Price: मुनाफा 81% बढ़ने से शेयर 8% तक भागा; अब बाय, सेल या होल्ड

Siemens Energy Share Price: सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर को 19 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 14 ने "बाय" रेटिंग दी है। 2 ने "होल्ड" और 3 ने "सेल" की सलाह दी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 12:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Siemens Energy India अक्टूबर-सितंबर साइकिल को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है।

सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरों में 26 नवंबर को अच्छी तेजी दर्ज की गई। दिन में शेयर की कीमत बीएसई पर पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक चढ़कर 3231.60 रुपये के हाई तक गई। एक दिन पहले कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जो कि अच्छे रहे। साथ ही डिविडेंड की भी घोषणा की। कंपनी अक्टूबर-सितंबर साइकिल को वित्त वर्ष के तौर पर फॉलो करती है।

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 81.45 प्रतिशत बढ़कर 652.5 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 359.6 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 30.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,452.6 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू 2645.7 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर 2026 तिमाही में EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) एक साल पहले से 71.6 प्रतिशत बढ़कर 823.2 करोड़ रुपये हो गई।

EBITDA मार्जिन 500 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 23.8 प्रतिशत रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 18.1 प्रतिशत था। खर्च 2679.8 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 2204.1 करोड़ रुपये के थे। ऑर्डर बुक का साइज सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 20,362 करोड़ रुपये हो गया।


12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित

सीमेंस एनर्जी इंडिया ने 30 सितंबर 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इस पर अभी कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद इसका पेमेंट 10 फरवरी, 2027 से किया जाएगा। 30 सितंबर 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 10243.2 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 1780.9 करोड़ रुपये और कुल खर्च 8056.9 करोड़ रुपये के रहे।

Schaeffler India Block Deal: एक झटके में बिके ₹3543 करोड़ के शेयर, फिर भी तेजी; कीमत 5% तक उछली

Siemens Energy India पर ब्रोकरेज की क्या राय

जेपी मॉर्गन ने सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर के लिए 3,600 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ "न्यूट्रल" रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि पावर इक्विपमेंट सेक्टर में डिमांड के प्रमुख इंडीकेटर्स और चल रहे कैपेसिटी एक्सपेंशन को देखते हुए अगले 12 से 18 महीनों में कंपनी के लिए ऑर्डर मिलने की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। नोमुरा ने भी इस स्टॉक पर "न्यूट्रल" रेटिंग बनाए रखी है और प्राइस टारगेट 3,944 रुपये तय किया है। फर्म का कहना है कि मार्जिन पर दबाव का सबसे बुरा दौर शायद कंपनी के लिए अब पीछे छूट चुका है।

UBS ने "बाय" रेटिंग दी है और 5,000 रुपये का प्राइस टारगेट रखा है। सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर को 19 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 14 ने "बाय" रेटिंग दी है। 2 ने "होल्ड" और 3 ने "सेल" की सलाह दी है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।