Get App

बस यात्रा में नया ट्रेंड: अब लंबी दूरी की बसों में भी मिलेगी टॉयलेट की सुविधा, देश की 5,700 बसों में शुरू हुई सर्विस

बस यात्रा में नया ट्रेंड: लंबी दूरी की बस यात्रा में टॉयलेट की परेशानी अब कम होने वाली है। देश के 25 राज्यों की करीब 5,700 बसों में ऑनबोर्ड टॉयलेट की सुविधा मिल रही है। रेडबस पर एक साल में ऐसी बसों की संख्या 164% बढ़ी है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों वाले परिवारों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 26, 2026 पर 9:14 AM
बस यात्रा में नया ट्रेंड: अब लंबी दूरी की बसों में भी मिलेगी टॉयलेट की सुविधा, देश की 5,700 बसों में शुरू हुई सर्विस
Photo Caption: लंबी दूरी की बसों में अब ऑनबोर्ड टॉयलेट की सुविधा मिल रही है, जिससे यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी।

बस यात्रा में नया ट्रेंड: यात्रियों के लिए अच्छी खबर है अब लंबी बस यात्रा में टॉयलेट के लिए स्टॉप का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, देश में 25 राज्यों की करीब 5,700 बसों में मिल रहा ऑनबोर्ड टॉयलेट, एक साल में 164% बढ़ गई है।

जब हम बस में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत टॉयलेट की होती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। लेकिन अब इस परेशानी का हल निकल रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, बस ऑपरेटर भी अब समझ गए हैं कि यात्री सिर्फ किराया और सीट नहीं, बल्कि सफर में आराम भी चाहते हैं।

एक घटना ने बदल दी सोच

हाल ही में केरल की फिल्ममेकर कुंजिला मैस्किलमनी (Kunjila Mascillamani) चेन्नई से एर्नाकुलम जा रही थीं। उन्हें तेज बुखार था। टॉयलेट के लिए बस रोकने को कहा, तो जवाब मिला - अगला स्टॉप एक घंटे बाद पुडुचेरी में होगा। विरोध करने पर वह बस से गिर गईं। इस घटना के बाद लंबी दूरी की बसों में टॉयलेट की मांग और तेज हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें