Kal Ka Mausam 26 November: देशभर में कल यानी 26 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कहीं बारिश और आंधी-तूफान लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। तो कहीं सुबह के समय घना कोहरा ट्रैफिक को प्रभावित कर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 नवंबर 2026 के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। वहीं, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
