IMD Weather Alert Today: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 नवंबर को जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 से 27 नवंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
